26 गांव के 3200 से भी ज्यादा उपभोक्ताओ को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात
अंबिकापुर। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत केदमा में 3 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र का भूमिजन किया।
उपमुख्यमंत्री श्री सिंह देव ने इस अवसर पर कहा कि ग्राम पंचायत केदमा सरगुजा जिला मुख्यालय से दूरस्थ पंचयात है। दूरस्थ पंचायतों का विकास हमारी सरकारी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केदमा में विद्युत उपकेंद्र की मांग ग्रामीणों की ओर से आती रहती थी। जिसपर पहल करते हुए आज विद्युत उपकेन्द्र केदमा का भूमिपूजन किया गया। इस विद्युत उपकेंद्र के खुल जाने से 26 ग्रामों के 3200 से ज्यादा उपभोक्ताओं को लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने उपसंभाग अभियंता के विद्युत वितरण कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उदयपुर विकासखंड में बिजली सम्बन्धी समस्या बिल जमा करने सहित अन्य कार्यों के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर पर श्रीमति भोजवंती सिंह अध्यक्ष जनपद पंचयात उदयपुर, जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह, श्रीमती शांति राजवाड़े जनपद सदस्य उदयपुर विधुत विभाग के शिरीष सेल्ट मुख्य अभियंता, आरके मिश्रा अधीक्षण अभियंता, आर नागवंशी कार्यपालन अभियंता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Jewar Airport Inauguration : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को उत्तर प्रदेश…
Bangladesh IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…
MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…
West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…
Gasoline Export Ban 2026 : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और…
This website uses cookies.