बलरामपुर-रामानुजगंज। कन्हर नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए एक 13 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने डूब रहे मित्र को बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन किसी को तैरना नही आता था। गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 1 निवासी पंकज गुप्ता का 13 वर्षीय में पुत्र जो कक्षा नवमी में पढ़ता है। वह अपने दोस्तों के साथ वार्ड क्रमांक 1 में कन्हर नदी में नहाने 12 बजे करीब गया था। इसी दौरान 15 से 20 मिनट नहाने के बाद वह पानी में डूबने लगा जिसे देखकर उसके दोस्त आयुष, अंश एवं भारत बचाने का प्रयास किया। इनमें से कोई तैरने नहीं जानता था। इससे उनका प्रयास असफल रहा और प्रियांशु पानी में डूब गया। जिसके बाद तत्काल दोस्तों ने उनके पिता पंकज को फोन किया जो तत्काल मौके पर पहुंचे एवं उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शाम करीब चार बजे के करीब प्रियांशु का शव गोताखोरों के द्वारा नदी से बाहर निकाला गया।
★ छठ घाट सफाई करने के नाम पर निकला था घर से
प्रियांशू अपने घर से मां को छठ घाट सफाई करने के नाम पर कह कर निकला था। परंतु आधे घंटे बाद उसके पिता के पास दोस्तों के द्वारा डूबने की सूचना आई। अपने इकलौते पुत्र के नदी में डूब जाने की सूचना पर बेशुध हुए पिता पंकज गुप्ता 1 घंटे तक अपने पुत्र को पानी में खोजते रहे। परंतु पानी की गहराई इतनी थी कि पिता का प्रयास पुत्र को खोजने के लिए असफल रहा। इस बीच उन्होंने थाने में भी सूचना दी थी।