Categories: धर्म

कल 17 नवंबर को जिले की तीनों विधानसभा के 651353 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

 

 

अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव में कल 17 नवंबर 2023 शुक्रवार को जिले की तीनों विधानसभा के 6 लाख 51 हजार 353 मतदाता लोकतंत्र को सशक्त बनाने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान दिवस से एक दिन पूर्व गुरुवार 16 नवंबर को सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा हेतु मतदान दलों को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर में मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दल सामग्री प्राप्ति उपरांत अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

जिले की जानकारी

जिले में 651353 मतदाता हैं जिसमें जिले में कुल 329267 महिला मतदाता, 322069 पुरूष मतदाता एवं 17 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं। युवा मतदाताओं की संख्या कुल 180144 है जिसमें 18-19 आयु वर्ग के 24287 एवं 20-29 आयु वर्ग के 155857 मतदाता शामिल हैं।

विधानसभावार मतदान केन्द्र

जिले की तीनों विधानसभा में कुल 781 मतदान केन्द्र हैं जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में 254, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अंबिकापुर में 282 जिसमें 01 मतदान केंद्र गेतरा सूरजपुर जिले के अंतर्गत आता है तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में 245 मतदान केन्द्र, शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में प्रत्येक विधानसभा वार 10-10 संगवारी, 01-01 दिव्यांग एवं 01-01 युवा मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

जिले में मतदान का समय सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है। निर्वाचन कार्य हेतु जिले में 91 सेक्टर अधिकारी, 786 मतदान केंद्रों के लिए 786 पीठासीन अधिकारी, 786 मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 786 मतदान अधिकारी क्रमांक 02, 786 मतदान अधिकारी क्रमांक 03 की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचन कार्य में कुल 3750 अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

thetarget365

Recent Posts

Kanker Crime News: कांकेर में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanker Crime News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…

2 hours ago

Raipur Crime: रायपुर के नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक की बेहरमी से पिटाई, संचालक के बेटे पर FIR दर्ज

Raipur Crime:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…

2 hours ago

Iran War 2026: ईरान जंग में अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! ब्रिटेन और स्पेन का सैन्य साथ देने से इनकार, स्पेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस

Iran War 2026:  मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 RR vs CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…

3 hours ago

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

5 hours ago

This website uses cookies.