अंबिकापुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष एवं काँग्रेसी नेता अनिल निराला पूर्व सरपंच सुर ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर हजारों समर्थकों संग भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश करने वाले काँग्रेस नेता अनिल निराला पैलेस गुट के कट्टर समर्थक के रूप में जाने जाते रहे हैं। इनके पास राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में जमीन से जुड़े लोगों के साथ काम करने का इनका लंबा अनुभव रहा है। काँग्रेस से मोहभंग होने के कारण इन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार के पूर्व कद्दावर मंत्री एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष काँग्रेस छोड़ समर्थकों संग भाजपा ज्वाइन किया
इस अवसर पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भगवा गमछा के साथ माला पहनाकर अनिल निराला को भाजपा ज्वाइन कराया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने काँग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भूपेश सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि सरकार ने गोठान के नाम हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया है। इसके अलावा उन्होंने शराब घोटाला, कोयला परिवहन की आड़ में कमीशन घोटाला का भी जिक्र करते हुए कहा कि आज इस घोटाले में लिप्त कई नौकरशाह एवं काँग्रेस के नेता जेल की हवा खा रहे है।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्यमंत्री पर भी हमला बोलते हुए कहा कि विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता को झुनझुना पकड़ाने वाले स्थानीय विधायक अमरजीत भगत ने केवल अपना विकास किया है।आने वाले समय मे भाजपा राशन घोटाले को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जायेगी।जहाँ जनता को इनके कारनामों के बारे में बताते हुए इनका कच्चा चिट्ठा खोलेगी। भाजपा प्रवेश करते ही पूर्व काँग्रेसी नेता अनिल निराला ने क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। उन्होंने खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को बाहरी प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि इस बार यहाँ का चुनाव स्थानीय बनाम बाहरी के बीच होने वाला है। उन्होंने कहा कि वे काँग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में किये गए कार्यो से प्रभावित होकर अपने समर्थकों संग भाजपा प्रवेश किया है। अब वो एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की रीति नीतियों को जनता के बीच लेकर जायेंगे।उन्हें काँग्रेस के कुशासन एवं भाजपा के सुशासन के बारे में बतायेंगे। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष ललनप्रताप सिंह अनिल सिंह मेजर अखिलेश सोनी आदि ने भी संबोधित कर काँग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत भाजपा प्रत्याशी लुंड्रा प्रबोध मिंज पूर्व विधायक प्रो गोपाल राम अनिल अग्रवाल देवनाथ पैंकरा भगत सिंह आलोक दुबे रोशन गुप्ता नीरू मिस्त्री मंडल अध्यक्ष श्रवण दास प्रभात खलखो विन्ध्येश्वरी पैंकरा अनुज एक्का आर डी चौहान रूपेश गुप्ता संजय गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता महामंत्री आदित्य अग्रवाल सेतराम बड़ा जयभगवान अग्रवाल वेदांत तिवारी मनोज तिवारी विकास शुक्ला प्रेमानंद तिग्गा विमला पैंकरा संगीत कंसारी स्नेहलता गुप्ता सरोज गुप्ता नेमलाल गुप्ता ललिता तिर्की सुनील गुप्ता विनोद गुप्ता समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज, रविवार को…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु की सियासत में दशकों से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)…
Sukma Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ…
Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
This website uses cookies.