★ जनपद अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने दिया था इस्तीफा
बतौली (सरगुजा)। बतौली जनपद अध्यक्ष पद के रिक्त हुए पद पर भाजपा समर्थित श्रीमती लीलावती पैंकरा का निर्विरोध निर्वाचन पीठासीन अधिकारी रवि राही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर की उपस्थिति में किया गया।
जनपद पंचायत बतौली में कांग्रेस की सुगिया मिंज ने अध्यक्ष पद और जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बोदा से 2 जनवरी को इस्तीफा दे दिया था। सुगिया मिंज ने पारिवारिक स्थिति और मानसिक रूप से त्रस्त होने का उल्लेख करते हुए इस्तीफ़ा दिया था। बाद में 4 जनवरी को महिला बाल विकास विभाग में कार्यकर्ता के पद पर ज्वाइन कर लिया।
इस सम्बंध में 17 जनवरी को उप संचालक पंचायत ने 7 फरवरी को जनपद पंचायत बतौली के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन की अधिसूचना जारी करते हुए एसडीएम सीतापुर रवि राही को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया। जिन्होंने निर्धारित नियम के अनुसार निर्वाचन सम्पन्न कराया। 12 सदस्यीय जनपद सदस्यों में से 1 पद रिक्त होने पर 11 सदस्यों में चुनाव सम्पन्न कराया जाना था। सभी सदस्य निर्वाचन में शामिल हुए। कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों का नेतृत्व जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता कर रहे थे परन्तु अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नही की और श्रीमती लीलावती पैंकरा जनपद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
जनपद सदस्यों में श्रीमति लीलावती पैंकरा क्षेत्र बतौली, जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता बटाइकेला क्षेत्र, जय प्रकाश तिग्गा गहिला क्षेत्र, श्रीमती मनमतिया टेडगा क्षेत्र, दीपेश कुमार सिंह बिलासपुर क्षेत्र, विवेकानंद कश्यप सिलमा क्षेत्र, देवप्रिय सिंह सिदार पोकसरी क्षेत्र, वीरेंद्र पैंकरा मंगारी क्षेत्र, कुमारी सुशीला भगत बालमपुर क्षेत्र, श्रीमती लक्ष्मनिया सरमना क्षेत्र, श्रीमती मुनेश्वरी बांसाझाल क्षेत्र उपस्थित थे।
★ भाजपाई रहे सक्रिय
जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए भाजपाई कई दिनों से सक्रिय रहे। बुधवार सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की भारी गहमागहमी दिखाई दे रही थी। जिला भाजपा महामंत्री देवनाथ सिंह, रोशन लाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष रज्जु राम, महामंत्री निशांत गुप्ता (मोंटी), ईश्वर यादव, अशोक कुमार गुप्ता, लीलू राम गोयल, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रभात खलखो, लीलू यादव, सूरज बहादुर यादव, नितिन गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
★ जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगे
निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। फटाके फोड़ने और ढोल बजने के आवाजे पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आते रहे। एसडीएम रवि राही ने सूचना भेज कर कई बार नारेबाजी बंद कराया।
RCB vs GT Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर…
France Crime : फ्रांस की एक अदालत ने 51 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर गिलौम बुची…
Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के सुप्रसिद्ध गिर वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद चिंताजनक…
FIFA World Cup 2026 : दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक, फीफा…
Kashmir Ladakh Integral Part : भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के हालिया संयुक्त…
Pendra Murder Case : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम…
This website uses cookies.