छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने ली शिक्षिका की जान, साथी गंभीर—स्कूल जाते समय दर्दनाक हादसा

Balrampur News : शनिवार सुबह वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी अनुसार, करमडीहा स्कूल में पदस्थ शिक्षिकाएं रामकली मिंज (लैब सहायक) और रजनी केवट शनिवार सुबह स्कूटी से विद्यालय के लिए निकली थीं। इसी दौरान बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरीं।

हादसे में रामकली मिंज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी और घायल शिक्षिका को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही मृतक शिक्षिका के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्कूल स्टाफ और छात्रों में भी गहरा शोक व्याप्त है।

thetarget365

Recent Posts

Delhi Excise Case : केजरीवाल की राहत के खिलाफ CBI की अर्जी, सोमवार तक मांगा जवाब

Delhi Excise Case :  दिल्ली की विवादित आबकारी नीति से जुड़े कानूनी मामले में अब…

4 minutes ago

Ghaziabad Highrise Fire : इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, 8 फ्लैट प्रभावित

Ghaziabad Highrise Fire : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी…

12 minutes ago

Bhagalpur Encounter : EO मर्डर केस का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, 3 पुलिस अधिकारी जख्मी

 Bhagalpur Encounter : बिहार के भागलपुर में कानून का सख्त चेहरा देखने को मिला है,…

15 minutes ago

CG Board Paper Leak : पेपर लीक का मास्टरमाइंड वेणुगोपाल अब भी फरार, पुलिस ने चला अपना सबसे बड़ा दांव

CG Board Paper Leak : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हुए बहुचर्चित पेपर…

21 minutes ago

Durg Police Assault : दुर्ग में लेडी हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Durg Police Assault : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से खाकी की संवेदनहीनता और मारपीट का…

41 minutes ago

Conversion Row : बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर को पीटा

Conversion Row : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की एक विचलित…

47 minutes ago

This website uses cookies.