थीम आधारित विशेष साज-सज्जा के साथ तैयार हैं आदर्श मतदान केंद्र, तस्वीरों में देखें सजावट 👇

अंबिकापुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुव्यवस्थित एवं सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र, 01-01 दिव्यांग मतदान केन्द्र तथा 01-01 युवा मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केंद्रों में मतदान दलों के पहुंचने के पश्चात अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वयं जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही ये विशेष मतदान केंद्र पूर्ण साज-सज्जा के साथ तैयार हैं, इन मतदान केंद्रों में थीम के अनुसार सजावट की गई है, ताकि मतदाता स्वतः ही मतदान हेतु प्रेरित हों।


विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के मतदान केन्द्र क्रमांक 143- बटवाही ख में कृषि थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 154 रघुनाथपुर में बांस थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 155 दर्रीडीह में करमा थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 161 पंचपेड़ी में स्थानीय वाद्य यंत्र थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 166 कतकालो 1 तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 167 कतकालो 2 में करमा थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 169 करजी ख में कृषक थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 170 सोहगा 1 में सरगुजिहा करमा थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 188 दरिमा 1 में एयरपोर्ट दरिमा थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 231 कुंवरपुर 2 में भित्तिचित्र थीम से सजावट की गई है।


विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 31 डिगमा 1 में रामगढ एवं आदिवासी थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 49 प्रतापपुर नाका में माई अंबिकापुर थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 74 देवीगंज रोड स्कूल रोड में स्थानीय त्योहार चंद्रयान थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 75 विजय मार्ग चर्च रोड, मतदान केन्द्र क्रमांक 92 फुन्दुरडिहारी पटेल में पारा, मतदान केन्द्र क्रमांक 93 नवापारा में तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 94 टीसीपी एरिया में गोदना आर्ट थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 125 बाबूपारा नया बस स्टैण्ड एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 126 दर्रीपारा केन्द्रीय जेल में तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 127 दर्रीपारा महिला हास्पिटल में में छठ पूजा थीम बनाया गया है।


विधानसभा क्षेत्र सीतापुर हेतु मतदान केन्द्र क्रमांक 02 बरगंवा 1 में तिब्बती थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 03 बरगंवा 2 में पर्यटन केंद्र, मतदान केन्द्र क्रमांक 06 बरगई में तिब्बती थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 30 बेलकोटा में उद्यान थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 41 कुनकुरीकला 1 में कृषक थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 44 बतौली 2 में कृषक थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 45 खड़धोवा में हरियाली थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 58 बोदा 1 में पहाड़ी कोरवा थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 61 बिलासपुर 01 में केला पौधा करमा पूजा थीम, मतदान केन्द्र क्रमांक 62 बिलासपुर 2 में लोकनृत्य थीम से सजावट की गई है।

thetarget365

Recent Posts

Surguja Jal Jeevan Mission : क्यों जान देने पर उतारू है सरगुजा का ठेकेदार? जानें भ्रष्टाचार का पूरा खेल

Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…

48 minutes ago

Weather Alert : सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert  : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल…

1 hour ago

Bomb Threat : बिलासपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की तीसरी धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस

Bomb Threat : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती…

1 hour ago

This website uses cookies.