अंबिकापुर। दाई- दीदी मोबाईल क्लिनिक योजना के तहत अम्बिकापुर नगर-निगम के लिये पहले मोबाईल मेडिकल यूनिट का लोकार्पण सोमवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं महापौर डॉ. अजय तिर्की के द्वारा किया गया। अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के लिये कुल 2 यूनिट मोबाईल मेडिकल यूनिट की स्वीकृति है। पहले यूनिट का लोकार्पण आज गांधी स्टेडियम में किया गया।
छत्तीसगढ सरकार के द्वारा महिलाओं को लक्ष्य कर प्रारंभ की गई इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को इस मोबाईल यूनिट में सभी प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधायें मुफ्त प्राप्त होंगी। यह मोबाईल यूनिट शहर के विभिन्न हिस्सों में कैम्प करके महिलाओं का इलाज करेगी। इस यूनिट में खून-पेशाब जांच के सैम्पल लिये जायेंगे। अमूमन महिलाएं अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को स्पष्टतः व्यक्त करने में झिझक महसूस करती हैं। इस बात को ध्यान रखकर इस मोबाईल यूनिट का पूरा स्टाफ महिलाओं का ही रखा गया है। इस यूनिट में प्राथमिक जांच के साथ ही स्तन कैंसर जैसी बीमारियों के प्राथमिक जांच की व्यवस्था भी की गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के उपाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस सोसायटी अम्बिकापुर के प्रमुख आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जानकारी दी कि मोबाईल यूनिट के अन्तर्गत ओपीडी रुम की व्यवस्था होगी। यहां पर 41 प्रकार के जांच हो सकेंगे और 140 से अधिक दवायें मुफ्त दी जायेंगी। महापौर डॉ. अजय तिर्की ने बताया कि मोबाईल यूनिट सप्ताह के सातों दिन अपनी सेवायें देगी। ये मोबाईल यूनिट निगम क्षेत्र के सभी मोहल्लों में अधिकतम 6 घंटे कैम्प कर अपनी सेवायें देगा। इस दौरान विवेक सिंह, शुभम जायसवाल, मिथुन सिंह सहित नगर निगम एवं स्वास्थ विभाग का अमला भी वहां पर मौजूद था।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.