अंबिकापुर। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से अंबिकापुर के महापौर डा अजय तिर्की ने शनिवार को अपनी दावेदारी करते हुए आवेदन रामानुजगंज, बलरामपुर एवं रामचंद्रपुर के ब्लाक अध्यक्षों के समक्ष पेश कर दिया है। रामानुजगंज से वर्तमान में कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह दूसरी बार विधायक हैं। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कट्टर समर्थक माने जाने वाले डा अजय तिर्की की दावेदारी से बृहस्पत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें, विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस द्वारा दावेदारी के लिए आवेदन करने की शुरूआत करने के दूसरे दिन रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर डॉ अजय तिर्की ने दावेदारी का आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। डा अजय तिर्की ने विधानसभा के तीनों ब्लॉक कमेटियों में आवेदन दिया। बलरामपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष रिपुजीत सिंह, रामानुजगंज में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता और रामचंद्रपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष मो.यासीन से मिलकर डा अजय तिर्की ने अपनी दावेदारी के लिए आवेदन दिया। इस दौरान उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
चिकित्सक की सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए डा. अजय तिर्की अंबिकापुर नगर निगम के महापौर बनें एवं वर्तमान में वे दूसरी बार महापौर निर्वाचित हुए हैं। डा. अजय तिर्की लंबे समय तक रामानुजगंज में बतौर बीएमओ पदस्थ रहे। सरल एवं सौम्य तथा व्यवहार कुशल होने के साथ ही एक अच्छे चिकित्सक होने के नाते उन्होंने क्षेत्र में एक दशक से अधिक समय तक सेवा देकर लोगों के बीच अपनी छवि बनाई है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कट्टर समर्थक डा. अजय तिर्की को रामानुजगंज विधानसभा में संगठन खेमे का समर्थन मिल रहा है। संगठन में अब भी सिंहदेव समर्थक आसीन हैं।
दो बार के विधायक बृहस्पत सिंह को चुनौती
रामानुजगंज में वर्तमान में कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह दूसरी बार निर्वाचित होकर आए हैं। बृहस्पत सिंह ने वर्ष 2013 में रमन सरकार के तत्कालीन मंत्री रामविचार नेताम को हराया था। दूसरी बार 2018 में वे भाजपा प्रत्याशी रामकिशुन सिंह को करीब 33 हजार के बड़े अंतराल से हराया था। बृहस्पत सिंह ने अंबिकापुर के विधायक व मंत्री टीएस सिंहदेव पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर चर्चा में आए थे। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। अब टीएस सिंहदेव के कट्टर समर्थक डा. अजय तिर्की ने रामानुजगंज से दावेदारी पेश कर बृहस्पत सिंह की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
आसान नहीं होगा बृहस्पत का टिकट काटना
रामानुजगंज के तेज तर्रार विधायक बृहस्पत सिंह का टिकट काटना आसान नहीं होगा। अभी भी वे अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी मजबूत हैं। पार्टी हाईकमान को टिकट काटने के लिए काफी विचार करना पड़ेगा।
Ambikapur Central Jail : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने…
Janjgir Champa Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
Bilaspur Deer Poaching : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने…
Bhilai Suicide Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले भिलाई शहर में…
Korba Murder Case : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार के साथ हुई…
TMC Attack on BJP : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को 'आरोपपत्र युद्ध' छिड़…
This website uses cookies.