अंबिकापुर। अंबिकापुर महापौर डा अजय तिर्की ने रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर दी है। इससे राजनीतिक हलचलें बढ़ गईं हैं। वे बुधवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के साथ बलरामपुर जिले के दौरे पर निकले। बलरामपुर जिले की राजपुर की सीमा से लेकर रामानुजगंज के विजयनगर तक उनका जगह-जगह जबरदस्त स्वागत किया गया। कई स्थानों पर सभाएं भी आयोजित हुई जिसमें सिंहदेव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूती के साथ खड़ा रहने का आह्वान किया है।
इधर पिछले कुछ सालों से महापौर डाक्टर अजय तिर्की की रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है किंतु इस बार उन्होंने खुलकर दावेदारी ठोक दी है। इसको लेकर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा है कि दावेदारी कोई भी कर सकता है। पार्टी के सर्वे के बाद अंतिम निर्णय लिया जाता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि डॉ अजय तिर्की का रामानुजगंज कार्यक्षेत्र रहा है। क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय भी हैं। बुधवार को जब डॉ अजय तिर्की अंबिकापुर से बलरामपुर जिले के लिए रवाना हुए तो राजपुर पहुंचने पर आदित्येश्वर शरण सिंहदेव सहित डॉ तिर्की का संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिनंदन किया। यहां से उनका काफिला बलरामपुर जिला पहुंचा तो सभा में तब्दील हो गया जहां कार्यकर्ताओं से चर्चा भी हुई। रामानुजगंज पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया। यहां तो अंबिकापुर महापौर डॉक्टर तिर्की के पक्ष में नारे भी लगाए गए। रात्रि आठ बजे तक रामानुजगंज के बाद विजयनगर में भी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का दौर चलता रहा। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में बृहस्पत सिंह कांग्रेस के विधायक हैं। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ भी है और वे दबंग विधायक माने जाते हैं। इन सबके बावजूद अंबिकापुर महापौर डॉक्टर अजय तिर्की ने अपने चिकित्सकीय कार्य क्षेत्र में विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा पेश कर दिया है।
Ambikapur Central Jail : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने…
Janjgir Champa Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
Bilaspur Deer Poaching : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने…
Bhilai Suicide Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले भिलाई शहर में…
Korba Murder Case : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार के साथ हुई…
TMC Attack on BJP : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को 'आरोपपत्र युद्ध' छिड़…
This website uses cookies.