राज्य सरकार के विरुद्ध सड़क पर उतरी भाजपा

अंबिकापुर। भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को अमानक वर्मी कम्पोस्ट व मिट्टी कचरा मिला हुआ गोबर खाद जबरन दिए जाने के विरोध में आज भाजपा किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा अम्बिकापुर के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीका राम पटेल के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि नकली वर्मी कम्पोस्ट को आज हम सरकार के प्रतिनिधि कलेक्टर के चेम्बर में फेकेंगे | छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद के नाम पर मिट्टी व रेत लेने को मजबूर कर रही भूपेश सरकार को अब यहाँ के किसान उखाड़ फेकेंगे | भाजपा किसानों के हित में सदैव लड़ाई लडती आई है, आगे भी ये लड़ाई जारी रहेगी |इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ आतिथि किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीका राम पटेल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों में वो ताकत है जो किसी सरकार को उखाड़ सकती है, आज किसान मोर्चा के कार्यक्रम में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ये बता रही है कि भूपेश सरकार के दिन अब लद गए | उन्होंने उप मुख्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव पर हमला करते हुए कहा टी.एस.सिंहदेव ने ग्रामीण विकास मंत्रालय इस लिए छोड़ा क्यूकि वो घोषणा पत्र का वादा पुरा नहीं कर पाए थे।इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि आज पुरे छत्तीसगढ़ का किसान भूपेश सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है | जबकि 2018 में किसानों के बदौलत ही भूपेश सरकार सत्ता में आई थी | आगे उन्होंने जय वीरू की जोड़ी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जय वीरू की जोड़ी इस बार कका और बबा बन के फिर से जनता को ठगने आ गए हैं |इस अवसर पर पूर्व ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि ये सरकार गोबर और ढेबर की सरकार है और अब इसके जाने का समय हो गया है | इस अवसर पर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि भूपेश सरकार ने नरवा घुरवा गरवा बारी के माध्यम से गाँव गाँव में भ्रष्टाचार की दुकान खोल रखी है | इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के निर्माता आज उप मुख्यमंत्री हो गए हैं उन्होंने घोषणा पत्र के लोक लुभावन वादों में जनता को बेवकूफ बनाया है | इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं, किसान ही नहीं समाज के हर वर्ग को भूपेश सरकार ने ठगा है | धरना कार्यक्रम को लुंड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, प्रभात खलखो, पूर्णिमा सिंह, अनिल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, सतीश जायसवाल, वैभव सिंह, सोमनाथ सिंह तथा उमा शंकर उपाध्याय ने भी संबोधित किया | कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज राजवाड़े ने किया | धरना के पश्चात् किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट तक रैली भी निकाली तथा राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन भी सौपा | इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, राजाराम भगत, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, मधुसुदन शुक्ला, रामकेश्वर राजवाड़े, श्रवण दास, रजनीश पाण्डेय, बालनाथ यादव, चन्द्रिका यादव, महेंद्र कुमार सिंह, गुरुशरण सिंह, रज्जु राम, अनिल सिंह, दिनेश साहू, आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

TheTharget365

Recent Posts

Twisha Sharma Death Case : तलाकशुदा बेटी वाली टिप्पणी पर अदालत में बढ़ी बहस, मामला बना चर्चा का केंद्र

Twisha Sharma Death Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित और बेहद हाई-प्रोफाइल…

1 hour ago

Assam UCC Bill : असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश, ऐसा करने वाला तीसरा राज्य बनेगा

Assam UCC Bill : उत्तर-पूर्वी राज्य असम की राजनीति और सामाजिक ढांचे में आज एक…

1 hour ago

Premanand Maharaj : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, एकांतवास के बीच की बड़ी अपील

Premanand Maharaj : श्री वृंदावन धाम के प्रख्यात संत श्रद्धेय प्रेमानंद महाराज ने अपने करोड़ों…

1 hour ago

Shimla Traffic : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, पहाड़ों पर उमड़ा सैलानियों का भारी महाजाम

Shimla Traffic : वर्तमान समय में देश के मैदानी राज्यों में हाड़ कंपाने वाली गर्मी…

1 hour ago

Yuvraj Singh Viral Post : आईपीएल से पंजाब किंग्स बाहर, भड़के युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर दी चप्पल मारने की चेतावनी

Yuvraj Singh Viral Post : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के रोमांचक मुकाबले अब अपने…

2 hours ago

Brahmapuri Temperature : ब्रह्मपुरी बना देश का सबसे गर्म शहर, भीषण लू ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Brahmapuri Temperature : वर्तमान समय में संपूर्ण भारतवर्ष के अधिकांश राज्य भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप…

2 hours ago

This website uses cookies.