Ambikapur News:
Ambikapur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 20 नवंबर 2025 को सरगुजा जिला आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर आगमन के अवसर पर आम जनता को यातायात के सम्बन्ध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए अंबिकापुर शहर व अंबिकापुर से होकर आने-जाने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम व व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इस हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी (सुबह 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक के लिए) जारी किया गया है।
जिसमें राष्ट्रपति के आगमन पर सुबह 08ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक आकाशवाणी चौक से पॉलिटेक्निक कॉलेज गेट नं-1 (रिंग रोड) तक व घड़ी चौक से किसान राइस मील मोड़ मेन रोड तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़ रोड व बनारस रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन हेतु डायवर्ट मार्ग साई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड, बस स्टैंड है।
बलरामपुर रोड व प्रतापपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड होते हुए प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चाँदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैंड की ओर से होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।
रायगढ़ रोड व बिलासपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड होते हुए भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़, माखन विहार तिराहा, एमजी रोड की ओर से अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
भारी वाहनों हेतु अंबिकापुर शहर में सुबह 05ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक नो एंट्री रहेगी। आपातकालीन सेवा सम्बन्धी वाहन को अंबिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगी। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थल की प्रस्थान करेंगे।
RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…
Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…
CSK vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…
Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…
Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…
This website uses cookies.