Oplus_131072
बलौदाबाजार @thetarget365 छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आए 07 ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी ग्रामीण पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे और इसी बीच यह घटना घटित हो गई।
जानकारी अनुसार बलौदाबाजार के मोहतरा गांव के कुछ ग्रामीण तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक मौसम ने करवट बदली और आकाशीय बिजली के चपेट में 7 लोग आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में सुरेश साहू, देवदास, पप्पू साहू, पोखाराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, संतोष साहू, विजय साहू शामिल हैं, वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिसंभर साहू घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
घटना के जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। सात लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
Kaushambi Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने आया है।…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व की धरती एक बार फिर भीषण धमाकों से दहल उठी है।…
Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तपिश अब महाराष्ट्र की राजनीति तक पहुँच गई…
India-Russia Defense: भारतीय रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार, 27…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी…
Fuel Security 2026: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के…
This website uses cookies.