09 जुआरी धराये, करीब 2 लाख रुपये बरामद

अंबिकापुर (thetarget365)। सार्वजनिक स्थान पर चार्जेबल बल्ब जलाकर हार-जीत का दांव लगा जुआ खेल रहे 09 आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये बरामद किया है।

जानकारी अनुसार, बीती रात थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि मानिप्रकाशपुर ग्राउंड सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर 09 आरोपियों को मौके से जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों ने अपना नाम मदन गुप्ता 28 वर्ष निवासी इमलीपारा अंबिकापुर, प्रेम कुमार 43 वर्ष निवासी करजी भदईटिकरा थाना दरिमा, जाहरू दास 48 वर्ष निवासी छिंदकालो थाना दरिमा, सूरज दास 35 वर्ष निवासी कंठी दरिमा, भुनेश्वर राजवाड़े 42 वर्ष निवासी करजी दरिमा, सुरेन्द्र सरजाल 36 वर्ष निवासी करजी दरिमा, अम्बीशंकर 29 वर्ष निवासी करजी दरिमा, वीरेंद्र साहू 40 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक मणीपुर और प्यारेलाल 44 वर्ष निवासी कंठी दरिमा का होना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख एक हजार एक सौ बीस रुपये, 52 पत्ता एवं चार्जेबल बल्ब जप्त किया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) दर्ज किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, रिंकू गुप्ता, सुशांत यादव, रमन मण्डल, लालबाबू, चंचलेश सोनवानी, राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा, विकाश सिंह, शिव राजवाड़े, अमनपुरी, राहुल केरकेट्टा शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

38 minutes ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

42 minutes ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

48 minutes ago

Monsoon 2026 Update: केरल में झमाझम बारिश के साथ मानसून की आहट, जानें आपके राज्य में कब पहुँचेगा?

Monsoon 2026 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मानसून को लेकर…

1 hour ago

Balrampur News : फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ में नौकरी करने वाला बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर केंद्रीय…

1 hour ago

This website uses cookies.