बतौली (सरगुजा)। सरगुजा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बेलकोटा पुलिया में ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रक आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे नीलगिरी ट्रक ड्राइवर की मौत होना बताया जा रहा है और तीन लोग गंभीर अवस्था में हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर और जिला अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया है। बुधवार रात 10:00 बजे हुए इस भीषण हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में जाम लग गया जिससे पुलिया के दोनों ओर ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। जबकि यात्री बसें और चार चक्का वाहन घूम कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला लोड ट्रक क्रमांक राजस्थान 02 जी बी 7167 अंबिकापुर तरफ से कोयला लोड कर रायगढ़ की ओर जा रही थी जिसे सीतापुर तरफ से आ रही नीलगिरी लकड़ी लोड कर अंबिकापुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए सी 5403 से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे नीलगिरी लोड ट्रक ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच में फंसा रहा, जिसे कटर से कटकर वाहनों को अलग कर बाहर निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। जबकि कोयला लोड ड्राइवर ,खलासी और नीलगिरी लोड ट्रक के खलासी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए रात्रि 10:00 बजे से ही पुलिस की पूरी टीम मौजूद है।
Kamada Ekadashi 2026: हिन्दू धर्म और पंचांग में एकादशी तिथि का स्थान अत्यंत ऊंचा है।…
Garlic Water Benefits: आयुर्वेद की प्राचीन परंपराओं में रसोई में मौजूद मसालों को केवल स्वाद…
Box Office: भारतीय सिनेमा के इतिहास में रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज के साथ ही क्रिकेट के मैदान…
IMD Weather Alert: देशभर में मौसम के मिजाज में इन दिनों भारी अस्थिरता देखी जा…
CG Weather: छत्तीसगढ़ में वर्तमान में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। अधिकांश जिलों…
This website uses cookies.