★ एसपी बलरामपुर ने उनके कंधे पर स्टार लगाया
बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले में पिछले दिनों वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जिले के 10 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति योग्यता सूची जारी की गई थी। सूची के आधार पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय ने 10 प्रधान आरक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।
सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत अतुल दुबे, पंचन राम, कुमार वैभव सिंह, शीला लकड़ा, अमर विलास, नीलम तिर्की, मंचन राम, रोशन लकड़ा, दीपक बड़ा, नरेश मिंज एवं अजीत लाल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार कक्ष में एसपी बलरामपुर वैभव बैंकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे के द्वारा उनके कंधे पर स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पदोन्नत हुए सभी सहायक उप निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि अब आपके कंधे पर और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बखूबी निभाना है। एसपी ने सभी नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों और नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने इन अधिकारियों के कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी ली और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने हेतु प्रोत्साहित किया।