सूरजपुर @thetarget365 सूरजपुर पुलिस ने 12 नग चोरी की मोटर साइकिल बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद बाइक की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को यह सफलता 15 मई 2025 को थाना जयनगर में पंजीबद्ध धारा 303(2) बीएनएस के एक प्रकरण की जांच के दौरान मिली। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुंजनगर झारपारा निवासी संदेही मनोज रजक को पकड़ा गया। पूछताछ में मनोज ने स्वीकार किया कि उसने सूरजपुर के आरिफ ईराकी, मोहम्मद नफीस और रामदास को कुल 11 बाइक चोरी कर सौंपे थे, जिन्हें बेचने की तैयारी थी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बाइकें जयनगर, पार्वतीपुर, देवनगर, रामानुजनगर, भैयाथान, विश्रामपुर और सूरजपुर क्षेत्र से चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हीरो एचएफ डिलक्स, बजाज डिस्कवर, होंडा साइन, और हीरो स्प्लेंडर सहित कुल 12 बाइकें बरामद की हैं।
मामले में सूरजपुर पुलिस ने मनोज रजक पिता स्व. दरबारी रजक 35 वर्ष, निवासी सूरजपुर, मोहम्मद नफीस पिता अरशद हुसैन 29 वर्ष, निवासी मस्जिद गली, सूरजपुर, आरिफ ईराकी पिता सिराजुद्दीन ईराकी 25 वर्ष, निवासी नावापारा, सूरजपुर और रामदास पिता बुधव राम 32 वर्ष, निवासी बड़कापारा, सूरजपुर को गिरफ्तार किया है।
इन सभी के खिलाफ धारा 35(1-घ) बीएनएसएस व 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बरामद वाहनों के वास्तविक स्वामियों की पहचान एवं संपर्क की प्रक्रिया भी जारी है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के निर्देशन में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम एसआई सोहन सिंह, एएसआई केश्वर मरावी, प्रधान आरक्षक राजिन्दर एक्का, दीपक दुबे, आरक्षक राजकुमार पासवान, रवि राजवाड़े, नीरज झा, विकास मिश्रा, सैनिक मुजाहिद, जहांगीर आलम, सोहर साय राजवाड़े व चंदन सिंह की सक्रियता से संभव हो सकी।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.