वीडियो रिकार्डिंग ऑन कर फांसी पर झूल गया 12 वीं का छात्र, मामला प्रेमप्रसंग का

घटना का वीडियो रिकार्डिंग आपको डरा सकता है इसलिए हम उसे यहां नहीं लगा रहे हैं

सूरजपुर (thetarget365)। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पूर्व युवक ने अपने मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी ऑन रखी थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार जयनगर थानांतर्गत ग्राम महावीरपुर के अजिरमा निवासी अखिलेश ठाकुर 17 वर्ष का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वह युवती के साथ घर से भागना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया। युवती दूसरे जाति की थी और वह आगे पढ़ना चाहती थी, मना करने क्षुब्ध हो अखिलेश ने फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो फंदे से उतारकर अंबिकापुर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शाम को जब पुलिस ने युवक के मोबाइल की जांच की तो खुदकुशी का वीडियो सामने आया। मृतक ने मरने से पूर्व फांसी लगाने का पूरा वीडियो रिकार्ड ऑन कर किया है।

भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

मृतक अखिलेश अजिरमा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना को लेकर पुलिस ने पिता गोपी ठाकुर और परिवारजनों से भी पूछताछ करेगी।

जांच में जुटी है पुलिस

जयनगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे ने बताया कि अन्य माध्यमों से जानकारी जयनगर पुलिस को मिली है। मर्ग अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में कायम हुआ है। मर्ग डायरी नहीं पहुंची है, जिसके कारण जयनगर पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं है। मर्ग डायरी मिलने के बाद मामले में जांच आगे बढ़ेगी।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur News: नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुत्तों का आतंक, सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसे, प्रशासन मौन!

Ambikapur News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…

2 minutes ago

Mann Ki Baat: खाड़ी युद्ध से दुनिया में तेल संकट, भारत है पूरी तरह तैयार- पीएम मोदी का बड़ा बयान!

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…

7 minutes ago

Durg Fire News: दुर्ग में पराली की आग ने मचाया कहर, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खाक, मवेशी भी झुलसे!

Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…

2 hours ago

Bengaluru Crime: कर्ज का जाल बना काल, युवक ने मां-बहन को उतारा मौत के घाट, खुद भी गंभीर!

Bengaluru Crime:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

2 hours ago

US Protests: डोनाल्ड ट्रंप की ‘तानाशाही’ के खिलाफ ‘No Kings’ प्रदर्शन, 50 राज्यों में लाखों लोगों का हल्लाबोल!

US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…

2 hours ago

US-Iran Conflict: सऊदी में अमेरिकी जासूसी विमान पर बड़ा हमला, 300 सैनिक घायल, युद्ध की आहट तेज!

US-Iran Conflict:  मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…

2 hours ago

This website uses cookies.