Delhi Red Fort blast
Delhi Red Fort blast: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे की गवाह बनी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ। इस भीषण विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और इलाके के मंदिरों व दुकानों के शीशे टूट गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ने लगे।
विस्फोट की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस और NIA को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं।पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता के निर्देश दिए गए हैं।
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।”राहुल गांधी ने कहा कि वह इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। कांग्रेस नेता ने सरकार से अपील की कि वह इस घटना की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करे ताकि दोषियों को सजा मिल सके।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह धमाका शाम करीब साढ़े 6 से 7 बजे के बीच हुआ। एक चश्मदीद ने बताया कि उस वक्त सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल के कारण कई गाड़ियां रुकी हुई थीं। अचानक जोरदार आवाज हुई, जिससे पूरा इलाका दहल गया।चश्मदीद ने बताया, “शुरुआत में तो हमें लगा कि शायद किसी टायर का धमाका हुआ है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हर तरफ धुआं और चीख-पुकार मच गई। लोग भागने लगे, कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े। दृश्य बेहद भयावह था।”
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाके के बाद चारों ओर खून के छींटे बिखरे हुए थे और कई लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।धमाके की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के इलाकों में कई सौ मीटर तक शीशे टूट गए और आवाज पूरे चांदनी चौक तक सुनाई दी।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को कॉर्डन ऑफ कर दिया है। FSL, NIA और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमाका आकस्मिक था या सुनियोजित आतंकी हमला।राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।लाल किला जैसे ऐतिहासिक स्थल के पास हुआ यह धमाका देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Read More : Delhi Red Fort blast: लाल किला धमाका, 13 मौत पर देश भर में मचा हड़कंप,देशभर में हाई अलर्ट
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.