Oplus_16908288
राजनांदगांव @thetarget365 जिले के इंदामरा स्थित एक्वा विलेज वाटर पार्क में एक 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़-भाड़ वाले इस पार्क में व्यवस्थाओं की कमी और लापरवाही एक मासूम की जान ले बैठी।
जानकारी अनुसार, इंदामरा गांव स्थित एक्वा विलेज वाटर पार्क में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव निवासी 13 वर्षीय अंशुल भंडारकर की वेव पूल में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वेव पूल की ऊंची लहरों में फंसकर अंशुल पानी में अधिक देर तक डूबा रहा, जिससे उसकी जान चली गई।
परिजनों और चश्मदीदों के मुताबिक पार्क में न तो पर्याप्त सुरक्षा उपाय थे और न ही बच्चों को सुरक्षा जैकेट उपलब्ध कराए गए थे। यदि अंशुल को सुरक्षा जैकेट पहनाई गई होती, तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद पुलिस ने केवल मर्ग कायम किया है और अभी तक पार्क प्रबंधन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लालबाग थाना प्रभारी राजेश साहू का कहना है कि मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं, यह भी चर्चा है कि वाटर पार्क के प्रबंधकों के सियासी हलकों से अच्छे संबंध हैं, जिसके चलते मामले को दबाने की कोशिशें हो रही हैं।
गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में यह वाटर पार्क लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और यहां भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में एक नाबालिग की मौत ने पार्क की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा दिए हैं और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.