Breaking

अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक फरार, गार्ड पर हमला कर फांदी दीवार; 05 वापस लाए गए, बाकी की तलाश जारी

Ambikapur News : अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां किशोर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी बिशुनपुर से बुधवार रात लगभग 9 बजे 15 अपचारी बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बालकों ने गार्ड पर हमला कर परिसर की दीवार फांद दी और मौके से भाग निकले।

जानकारी अनुसार, घटना के समय परिसर में तीन गार्ड तैनात थे। अचानक हुए घटनाक्रम से स्थिति संभालने में समय लग गया। जब तक अतिरिक्त दो गार्ड मौके पर पहुंचे, तब तक सभी बालक फरार हो चुके थे। घटना के तुरंत बाद अधीक्षिका ने गांधीनगर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात ही खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस की तत्परता से अब तक पांच अपचारी बालकों को बरामद कर लिया गया है। वहीं दो बालक स्वयं वापस प्लेस ऑफ सेफ्टी लौट आए, जबकि तीन को गांधीनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से खोजकर वापस लाया। शेष 10 बालकों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, फरार हुए अधिकांश बालक कोरिया व सरगुजा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्लेस ऑफ सेफ्टी में 14 वर्ष से 18 वर्ष से कम आयु के वे किशोर रखे जाते हैं। हत्या, चोरी, दुष्कर्म व मारपीट जैसे गंभीर अपराध के किशोर बालक प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में रहते हैं। इस घटना ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गार्ड पर हमला कर इस तरह दीवार फांदकर भागना संभव हुआ, तो सुरक्षा मानकों की समीक्षा जरूरी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार बालकों की शीघ्र बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच के संकेत दिए हैं।

thetarget365

Recent Posts

Liver Health Tips : महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है फैटी लिवर का खतरा, नजरअंदाज न करें ये 5 साइलेंट लक्षण

Liver Health Tips  : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…

5 hours ago

Akshaya Tritiya 2026: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 32 मिनट, जानें सटीक शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026:  अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…

6 hours ago

IPL 2026 Orange Cap : ऑरेंज कैप पर क्लासेन का कब्जा, पर्पल कैप रेस में कंबोज निकले आगे

IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…

7 hours ago

Akshaya Tritiya: 100 साल बाद ‘अक्षय योग’ का महासंयोग, आज सोना खरीदने का ये है सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त!

Akshaya Tritiya:  वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…

7 hours ago

Miss India 2026: गोवा की साध्वी सेल के सिर सजा ताज, विनीत जैन ने बताया क्या है असली सफलता!

Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…

7 hours ago

Chanakya Niti: सफलता कदम चूमेगी! आज ही अपने जीवन में उतारें आचार्य चाणक्य के ये अनमोल विचार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…

7 hours ago

This website uses cookies.