कोरिया जिले की 19वीं कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संभाला पदभार

कोरिया को अव्वल बनाने में सबकी भागीदारी आवश्यक कलेक्टर त्रिपाठी

कोरिया @thetarget365 कोरिया जिले की नई कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी, त्रिपाठी कोरिया जिले की 19वीं कलेक्टर हैं। वे पूर्व में संचालक कृषि, एवं पशु चिकित्सालय में पदस्थ रह चुकी है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालक थीं और रायगढ़ में जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी कार्य कर चुकीं हैं। अपने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, उन्होंने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और विभागों का निरीक्षण कर वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कामकाज की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त की और शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जिले में संचालित योजनाओं के बारे में कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि कोरिया को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, स्वच्छता अभियान, पोषण आहार, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री जतन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने कलेक्टरेट कार्यालय स्थित सभी कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचने तथा कार्यालयों की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने की बात कही।

कलेक्टर ने जिला कार्यालय स्थित खाद्य विभाग, निर्वाचन शाखा, आबकारी, खनिज, श्रम शाखा, आवक-जावक, कोषालय, भू-अभिलेख, एनआईसी, रिकार्ड रूम, गृह निर्माण मंडल, नगर-निवेश, अंत्यव्यवसायी, लोक सेवा केन्द्र, स्थापना शाखा, डीएमएफ, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन किया। इस दौरान, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, अपर कलेक्टर अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीएम दीपिका नेताम, राकेश कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार पटेल, विनय कश्यप, प्रियंका रानी गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ अलेक्जेंडर पन्ना, मनोज सिंह जगत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.एस. सेंगर व अधीक्षक बालेंदु मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

thetarget365

Recent Posts

SRH vs RCB : ईशान किशन की तूफानी पारी से दहला बेंगलुरु, हैदराबाद ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 SRH vs RCB :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

1 hour ago

Pakistan IMF Loan : कंगाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का सहारा, 1.2 अरब डॉलर के नए कर्ज पर बनी सहमति

Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…

1 hour ago

Goa Sex Scandal : कांग्रेस का सनसनीखेज दावा, 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बनीं हवस का शिकार

Goa Sex Scandal :  गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…

1 hour ago

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ITBP के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, गर्भवती का सफल रेस्क्यू

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…

2 hours ago

Lee Sang-bo Death : नहीं रहे ‘मिस मोंटे-क्रिस्टो’ के स्टार ली सांग-बो, जानें मौत की असली वजह

Lee Sang-bo Death :  दक्षिण कोरियाई मनोरंजन जगत से एक अत्यंत दुखद और चौंकाने वाली…

2 hours ago

Dead Son Wedding : तेलंगाना के माता-पिता की अनोखी मिसाल, 23 साल से हर साल रचाते हैं मृत बेटे की शादी

Dead Son Wedding :  तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से एक ऐसी मर्मस्पर्शी और विस्मयकारी खबर…

2 hours ago

This website uses cookies.