चिरमिरी (एमसीबी)। चिरमिरी पुलिस ने मोटर सायकल चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन चोरी की मोटर सायकल बरामद किया है। दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी अमित कौशिक ने बताया कि लगातार हो रही मोटर सायक्लो की चोरी की घटनाओं से परेशान चिरमिरी पुलिस ने चोरों की पतासाजी के लिए मुखबिरो का जाल बिछा रखा था। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि संदेही रेहान खान उर्फ विशाल एक हीरो मोटर सायकल पेशन प्रो रखा है। जिसका चेचिस नंबर प्रकरण में चोरी के मोटर सायकल से मैच कर रहा है । इस सूचना पर हमराह स्टाफ से संदेही रेहान खान उर्फ विशाल को तलब कर पुछताछ कर कथन लिया गया जो अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया कि 07 जनवरी को बहुरूपिया प्रोग्राम देखने आए आरोपी रेहान खान उर्फ विशाल व मुकेश दास ने मिलकर हल्दीबाड़ी टाकिज रोड के पास एक पैशन प्रो काले रंग का मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीजे 5761 खड़ी थी जिसे चोरी कर ले गये तथा मोटर सायकल का नम्बर प्लेट, वाईजर को फेंक दिये। मोटर सायकल चोरी कर मोडिफाई कर चलाते थे। इसी प्रकार एक वर्ष पूर्व लक्ष्मन झरिया जंगल के नीचे टेंगनी बैकुण्ठपुर से हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल तथा अमृत धारा नागपुर से हीरो स्लेंडर मोटर सायकल को चोरी कर मॉडिफाई कर तीनो मोटर सायकल को छिपा कर रखना बताये। जिसके बाद चिरमिरी पुलिस ने धारा 379, 34 के तहत आरोपी रेहान खान उर्फ विशाल 24 वर्ष निवासी हाई स्कूल के पीछे हल्दीबाड़ी चिरमिरी एवं मुकेश दास 24 वर्ष निवासी नवापारा खुर्द दरिमा थाना दरिमा जिला सरगुजा से पृथक-पृथक चोरी का मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया। कार्यवाही में चिरमिरी थाना प्रभारी अमित कौशिक, सहायक उप निरीक्षक शेष नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक. संजय पाण्डेय, सुरेश गौड़, विश्वनाथ सिंह, आरक्षक अमित गुप्ता, शाहीद परवेज, अम्बुज सिंह, सुनिल साहु, सैनिक रत्नेश एवम अजय दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.