अंबिकापुर @thetarget365 मुख्यमंत्री द्वारा शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 23 करोड़ देने की घोषणा के पांच महीने बाद भी नगर निगम को राशि नहीं मिली है। कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और जनता के साथ छल बताते हुए जल्द राशि जारी न करने पर भविष्य में मुख्यमंत्री के अंबिकापुर दौरे पर विरोध प्रदर्शन की बात कही है।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर निगम चुनाव के पहले दिसम्बर 2024 में अंबिकापुर की जन सभा मे नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए 23 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। शहर की अधिकांश सड़कें आज तक जर्जर है। इनमें बने बड़े-बड़े गड्ढे रोज दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इस वर्ष मानसून भी समय से पहले आने का अनुमान है।
शफी अहमद ने कहा कि बरसात से पहले सड़को का सुधार न हुआ तो सड़कों की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बरसात में डामर वाली सड़क का निर्माण संभव नहीं है ऐसे में समय भी कम ही शेष है। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि इन्ही सड़को का जन अपेक्षा अनुरूप पुनर्निर्माण न हो पाने के चलते जनता कांग्रेस से नाराज थी। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा रोड निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये की घोषणा से लोगो को रोड की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी। इसी उम्मीद पर शहर की जनता ने भाजपा के पक्ष में बड़ा जनादेश दिया था।
शफी ने आगे कहा कि आज नगरवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से घोषणा अनुरूप राशि का आबंटन प्राथमिकता से अतिशीघ्र करने की मांग की है जिससे बरसात से पहले सड़को का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात पूर्व राशि जारी न करने की स्थिति में भविष्य में अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस आमजनों के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी।
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.