सूरजपुर @thetarget365 जिले में एक बार फिर फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम बटई चौकी रेवटी निवासी रामजतन सिंह ने चौकी रेवटी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसकी पुत्री को तेन्दूपत्ता प्रबंधक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी अब्दुल रहीम ने कई किस्तों में कुल 3 लाख रुपये नकद लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। चौकी रेवटी पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश तेज कर दी और चलगली क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी अब्दुल रहीम पिता अब्दुल अजीज 47 वर्ष निवासी ग्राम मानी, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ली गई राशि में से 2 लाख 45 हजार रुपये एक अन्य व्यक्ति को दे दिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रेवटी कृष्णा सिंह, एएसआई ज्ञानचंद, प्रधान आरक्षक शरद सिंह, शिव राजवाड़े, आरक्षक बिरन सिंह व राजू मरकाम की सक्रियता से की गई।
Purple Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…
RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Suman Kalyanpur Death : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…
RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…
Myanmar Blast : एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…
India Nepal Border Dispute : नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…
This website uses cookies.