अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार सरगुजा जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 19 का ट्रायल स्थानीय गांधी स्टेडियम स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिले के 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आयोजन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा ऑब्जर्वर के रूप में तरुणेश सिंह परिहार शामिल किया गया था। इस सलेक्शन ट्रायल में 52 खिलाड़ियों में से 30 खिलाड़ियों का चयन सेलेक्टर सारंगधर सिंह, विवेक सिंह, कार्तिक शर्मा, संकल्प वर्मा तथा सहयोगी के तौर पर सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के कोच मृगांक साहू और ज्ञानेश्वर सिंह द्वारा किया गया। इस चयन ट्रायल के बाद सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदित्येश्वर सिंह देव के निर्देश पर चयनित 30 खिलाड़ियों का फिटनेस और स्किल कैम्प गांधी स्टेडियम में 21 अगस्त से आयोजित किया गया है। इस दौरान सलेक्शन मैच भी होगा, मैच की ऑनलाइन स्कोरिंग की भी व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही सरगुजा जिला क्रिकेट संघ की अंडर 19 क्रिकेट टीम की घोषणा सिलेक्टरों द्वारा की जाएगी। यह जानकारी सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने दी।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.