सूरजपुर (thetarget365)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित चावल एवं चना की अवैध खरीदी बिक्री की सूचना पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने एक दुकानदार के यहां छापा मारकर 45 बोरी चावल व 92 किलो चना जब्त किया है।
खाद्य विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेसर्स रामानुग्रह उपाध्याय बाजार गली सूरजपुर के यहां छापा मारा तो वहां पीडीएस का 45 बोरा चावल व 92 किलो चना बरामद हुआ। इस संबंध में खाद्य विभाग की टीम ने उक्त दुकानदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि चावल एवं चना राशनकार्डधारियों से फुटकर खरीदी कर जमा किया हूं। जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारी रामानुग्रह उपाध्याय का कृत्य छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के विरुद्ध पाए जाने पर 45 बोरी चावल वजन 22.50 क्विंटल एवं चना 92 किलो जब्त कर लिया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 70 हजार 360 रूपये बताया गया है। खाद्य विभाग के निरीक्षक ने बताया कि पीडीएस में वितरित होने वाली राशन सामग्री की खरीदी-बिक्री करने वालों के ऊपर आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार निरंतर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक नीतीश कुमार सूरजपुर एवं उनकी टीम शामिल रही।
DC Dressing Room : Indian Premier League 2026 के लीग चरण के समाप्त होते ही…
Naxal Couple Surrender : नक्सल संगठन को मंगलवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब…
Bakrid Holiday : छत्तीसगढ़ सरकार ने ईदुज्जुहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव…
Karnataka Politics : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के चेहरे को बदलने को लेकर…
VD Satheesan PM Modi Meet : केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव के बाद…
Jashpur Tower Suicide : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला…
This website uses cookies.