5 May 2026 Ka Rashifal
5 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज एकदंत संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत है। आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल भी है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 5 मई 2026 का दिन और आज के दिन सभी राशियों के लिए लकी नंबर और लकी रंग के बारे में।
आज का दिन आपके लिए नए उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। बहुत पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइज होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
आज का दिन आपका खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और कोई बढ़िया डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी टीचर्स से आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार वालों के साथ बातचीत करें,जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट एक दूसरे को टाइम देंगे जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा,जिसको आप किसी जरूरी काम में लगायेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
आज आपका दिन मंगलकारी होने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे जिससे कार्यों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए है। छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी।
आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, अधिक प्रॉफिट होगा। नवविवाहितों को आज खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरूरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से संबंधित परेशानियों के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे।
आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार वालों का फुल सपोर्ट मिलेगा। जॉब की तलाश खत्म होगी,किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जायेंगे। आज आपको ऑनलाइन कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का योग है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा।आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनन्द आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफॉर्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लायेंगे।
Read More : Kalita Majhi BJP : बर्तन मांजने वाली महिला बनी विधायक, ऑसग्राम से बीजेपी नेता कलिता माझी की संघर्षपूर्ण जीत
Surguja Bank Scam : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की…
DCP Shantanu Sinha Biswas : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी प्रशासनिक और…
Amit Shah Bengal Observer : भारतीय राजनीति के गलियारों में एक बार फिर भारतीय जनता…
Raipur Police Transfer : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला सुरक्षाकर्मी…
CM Oath Ceremony : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो…
This website uses cookies.