राष्ट्रीय

House Collapse: दानापुर में मकान की छत गिरने से 5 की मौत,हादसे की असली वजह क्या थी?

House Collapse: बिहार की राजधानी पटना जिले के दानापुर विधानसभा क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नयापानापुर 42 पट्टी गांव में रविवार देर रात एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बनाया गया था, जिसकी छत बारिश और जर्जर हालत के कारण अचानक ढह गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), 12 वर्षीय बेटी रुकसार, 10 वर्षीय बेटा मोहम्मद चांद, और दो साल की सबसे छोटी बेटी चांदनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाकर सो गए थे। उसी दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।

आसपास के लोगों ने आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। अकिलपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत अभियान चलाया, लेकिन जब तक मलबे से सभी को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंदिरा आवास योजना के तहत बना था

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान कई साल पहले इंदिरा आवास योजना के तहत बना था। हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश से छत और दीवारें कमजोर हो गई थीं। परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं था कि मकान की मरम्मत करा सके। गांव वालों के अनुसार, हादसे की आवाज सुनकर पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है तथा मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

यह घटना फिर एक बार सरकारी आवास योजनाओं की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठाती है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन पुराने और जर्जर इंदिरा आवास योजना के मकानों की जल्द जांच कराए, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

Read More : Assam Polygamy Ban: असम में कौन सा नया नियम लागू? बहुविवाह पर प्रतिबंध के बाद क्या होगा बड़ा असर?

Thetarget365

Recent Posts

Kamada Ekadashi 2026: कब है कामदा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा का महत्व!

Kamada Ekadashi 2026:  हिन्दू धर्म और पंचांग में एकादशी तिथि का स्थान अत्यंत ऊंचा है।…

34 minutes ago

Garlic Water Benefits: रोज सुबह खाली पेट पिएं लहसुन का पानी, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा होगा जड़ से खत्म!

Garlic Water Benefits: आयुर्वेद की प्राचीन परंपराओं में रसोई में मौजूद मसालों को केवल स्वाद…

37 minutes ago

Box Office: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का तहलका, 8 दिनों में तोड़ा बाहुबली और जवान का रिकॉर्ड

Box Office: भारतीय सिनेमा के इतिहास में रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी…

40 minutes ago

IPL 2026: ‘किंग’ कोहली और पडिक्कल का तूफान, RCB ने तोड़ा राजस्थान का रिकॉर्ड, बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज के साथ ही क्रिकेट के मैदान…

46 minutes ago

IMD Weather Alert: दिल्ली में राहत की फुहार, राजस्थान-गुजरात में भीषण लू का कहर, जानें IMD की बड़ी भविष्यवाणी!

IMD Weather Alert:  देशभर में मौसम के मिजाज में इन दिनों भारी अस्थिरता देखी जा…

49 minutes ago

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी! आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

CG Weather:  छत्तीसगढ़ में वर्तमान में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। अधिकांश जिलों…

57 minutes ago

This website uses cookies.