US शटडाउन का खौफनाक असर
US Shutdown: अमेरिका में 1 अक्टूबर से चल रहा सरकारी शटडाउन अब 38 दिन पूरे कर चुका है। यह अमेरिका का इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन है, जिसने देश की सरकारी व्यवस्था और नागरिकों के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा असर हवाई यात्रा पर पड़ा है। शुक्रवार को 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं, जिससे थैंक्सगिविंग वीक की छुट्टियों से पहले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने गुरुवार को 40 बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानों में कटौती की घोषणा की। इन हवाई अड्डों में न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी के प्रमुख हब शामिल हैं। FAA का कहना है कि यह कदम एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी को कम करने के लिए उठाया गया है। शटडाउन के कारण ये कंट्रोलर्स एक महीने से अधिक समय से बिना वेतन काम कर रहे हैं।
FAA की योजना के अनुसार कटौती धीरे-धीरे बढ़ेगी। शुक्रवार से घरेलू उड़ानों में 4% कमी होगी और 14 नवंबर तक यह 10% तक पहुंच जाएगी। इसका असर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रोजाना 1,800 उड़ानें रद्द हो सकती हैं, जिससे लगभग 2.68 लाख यात्री प्रभावित होंगे।
डेल्टा एयरलाइंस ने शुक्रवार के लिए 170 उड़ानें, यूनाइटेड एयरलाइंस ने 200 उड़ानें और अमेरिकन एयरलाइंस ने 220 उड़ानें रद्द कीं। साउथवेस्ट एयरलाइंस ने भी 100 उड़ानें रद्द की। फ्रंटियर और अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर बैकअप टिकट बुक करने की सलाह दी है। एयरलाइंस ने कहा कि अगर उड़ान कैंसिल होती है तो यात्री रिफंड प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन होटल या अन्य खर्च कवर नहीं होंगे।
शटडाउन के कारण FAA के 13,000 कंट्रोलर्स और 50,000 TSA एजेंट बिना वेतन काम कर रहे हैं। डेमोक्रेट्स ने इसे राजनीतिक चाल बताया है, जबकि रिपब्लिकन नेताओं का कहना है कि यह सुरक्षा और सरकारी कार्य को प्रभावित कर रहा है। टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज ने चेतावनी दी है कि FAA की सुरक्षा डेटा रेड सिग्नल दे रही है।
शटडाउन से 42 मिलियन अमेरिकियों की फूड स्टैंप (SNAP) सहायता रुक गई है। USDA के पास इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 5 अरब डॉलर का रिजर्व फंड है, जबकि नवंबर में 9.2 अरब डॉलर की जरूरत होगी। बाइपार्टिसन पॉलिसी सेंटर के अनुसार, अब तक 6.7 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर हैं और 7.3 लाख कर्मचारी बिना सैलरी के काम कर रहे हैं।
अमेरिका का यह शटडाउन न केवल हवाई यात्रा और सरकारी कामकाज पर असर डाल रहा है, बल्कि लाखों लोगों के जीवन और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर रहा है। राजनीतिक विवाद के चलते समस्या का समाधान फिलहाल दूर नजर आ रहा है, और नागरिकों को आगामी हफ्तों में और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
Read More : Hong Kong Sixes: कुवैत और यूएई के सामने धराशायी हुई भारतीय टीम, जानें क्या रही हार की वजह
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
Monsoon 2026 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मानसून को लेकर…
Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर केंद्रीय…
This website uses cookies.