छत्तीसगढ़

ब्रह्मा बाबा का 57वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया

Ambikapur News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, अंबिकापुर में ब्रह्माकुमारी संस्था के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा का 57वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े भाई-बहन, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी संचालिका बीके विद्या दीदी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म वर्ष 1876 में सिंध में हुआ था। उनका लौकिक नाम लेखराज कृपलानी था और वे एक सफल हीरा व्यापारी थे। ऐसे समय में, जब समाज में महिलाओं की स्थिति कमजोर थी और आध्यात्मिक जागरूकता का अभाव था, तब 60 वर्ष की आयु में उन्हें परमात्मा के दिव्य साक्षात्कार हुए, जिससे उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया।

विद्या दीदी ने बताया कि 18 जनवरी 1969 को माउंट आबू में ब्रह्मा बाबा ने देह त्याग किया, किंतु आज भी वे परमात्मा के साथी बनकर अपने फरिश्ता रूप से सेवाएं दे रहे हैं। उनके आदर्शों और शिक्षाओं से प्रेरित होकर आज विश्वभर में ब्रह्माकुमारीज के केंद्र लोगों को आध्यात्मिक शांति और जीवन मूल्यों का मार्गदर्शन दे रहे हैं।

उन्होंने माउंट आबू स्थित ब्रह्मा बाबा की स्मृतियों—चार धाम शांति स्तंभ, हिस्ट्री हॉल, बाबा का कुटिया, सूक्ष्मवतन और बाबा का कमरा—का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां दर्शन करने मात्र से लोगों को आंतरिक सुख और शांति की अनुभूति होती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपमा सिंह, सीईओ विनय अग्रवाल, पीजी कॉलेज की प्रोफेसर रश्मि चरयानि, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दत्ता, मंगल पांडे, अनिल मिश्रा सहित सैकड़ों ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने ब्रह्मा बाबा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

8 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

10 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

10 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

10 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

10 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

11 hours ago

This website uses cookies.