चेहरे की 6 हड्डियां टूटी, 3 घंटे में सफल ऑपरेशन कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान

अंबिकापुर (thetarget365)। मारपीट की घटना में गंभीररूप से घायल हो मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे एक युवक की डाक्टरों ने फेसियल मेम्सीलरी सर्जरी कर जान बचाई। ईएनटी व निश्चेतना विभाग की टीम के नेतृत्व में युवक का तीन घंटे आपरेशन चला।

अंबिकापुर निवासी 48 वर्षीय काशी राम के चेहरे की छह हड्डियां टूट गई थीं। आंख से पानी का रिसाव हो रहा था। यह सबकुछ सर्जरी की आधुनिक पद्धति इंडोस्कोपिक डीएसआर से हुआ। युवक को आपरेशन के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डाक्टरों के अनुसार प्राइवेट हास्पिटल में इस तरह के आपरेशन में एक से दो लाख रुपए का खर्च आ जाता है लेकिन यहां पूरी तरह से निशुल्क आपरेशन हुआ।

आपरेशन करने वालों में ईएनटी विभाग के सर्जन डा. शैलेंद्र गुप्ता, डा. नेहा, डा. अभिषेक, डा. प्रेरणा व निश्चेतना विभाग की एचओडी डा. मधुमिता मूर्ति, डा. रजनी डा. अजीत गुप्ता एवं डा. शिवानी शामिल रहीं।

thetarget365

Recent Posts

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में मची अफरा-तफरी, सोमवार को धड़ाम गिरे दाम, देखिए ताजा लिस्ट

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…

3 hours ago

Global Oil Crisis: तेल के लिए मची वैश्विक जंग! आईईए ने खोला इतिहास का सबसे बड़ा खजाना

Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…

3 hours ago

Kerala Assembly Election 2026: सीपीएम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, धर्माडम से फिर ताल ठोकेंगे पिनरायी विजयन

Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…

3 hours ago

Share Market News: सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, लाल निशान पर खुला मार्केट

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…

3 hours ago

This website uses cookies.