छत्तीसगढ़

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ अंडर-14 क्रिकेट टीम का नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित

Ambikapur News : खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दिशा में सरगुजा जिले के लिए यह एक गर्व का अवसर है। 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट (14 वर्ष बालक वर्ग) का आयोजन 19 जनवरी से 24 जनवरी तक सीकर, राजस्थान में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ ड्यूज बॉल क्रिकेट (अंडर-14) टीम का नेशनल कोचिंग कैंप स्थानीय गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस कोचिंग कैंप में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों—बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं सरगुजा—से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस, टीम संयोजन एवं मैच की रणनीतियों से अवगत कराया गया, ताकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ टीम में चयनित खिलाड़ियों में सार्थक पाठक, अखिल राजवाड़े, हर्षित सिंह, धीरज गुप्ता, अनीश राय, विशेष सोनी, वैभव मोटवानी, रेहान खान, शिवम सिंगरौल, रोहन बनसोडे, देवांश साहू, अंजवल तिवारी, जागेश्वर निषाद, आयुष एवं विराट चौधरी शामिल हैं। टीम का नेतृत्व कोच विशाल दुबे कर रहे हैं, जबकि विनोद यादव को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दल प्रबंधन की भूमिका इसहाक तिर्की एवं शौभिक दासगुप्ता निभा रहे हैं।

कैंप के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा एवं जिला मिशन समन्वयक सर्वजीत पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और अनुशासन, मेहनत एवं खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का संदेश दिया।

इस अवसर पर टीम ऑफिशियल्स, कोच, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ की टीम राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेगी।

thetarget365

Recent Posts

Balod gangrape: छत्तीसगढ़ के बालोद में विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत ने लगाया जुर्माना, पुलिस ने की FIR

Balod gangrape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई…

4 minutes ago

Chhattisgarh Weather Update : रायपुर समेत 10 जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च का आधा महीना बीतते ही मौसम के मिजाज में…

10 minutes ago

98th Academy Awards 2026: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट फिल्म, माइकल बी जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

98th Academy Awards 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी पुरस्कारों यानी 98वें अकादमी पुरस्कारों (Oscars…

14 minutes ago

Rajya Sabha Election 2026: कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव से पहले सनसनी, कांग्रेस विधायकों को 5 करोड़ का ऑफर, 2 गिरफ्तार

Rajya Sabha Election 2026: कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बेहद चौंकाने…

16 minutes ago

Cuttack hospital fire: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, CM ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Cuttack hospital fire: ओडिशा के कटक स्थित प्रसिद्ध SCB मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एक…

22 minutes ago

This website uses cookies.