Breaking

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी का छज्जा गिरने से 6वीं के छात्र की मौत, हेडमास्टर निलंबित, सरपंच-सचिव पर FIR

Balrampur Ramanujganj : वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम शारदापुर में स्कूल परिसर के भीतर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से 6वीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Adst

जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम शारदापुर में गुरुवार को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त स्कूल परिसर में मौजूद 6वीं कक्षा का एक छात्र इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रशासनिक जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर स्कूल की हेडमास्टर ममता गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल में पदस्थ तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि हादसे के समय बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां और निगरानी क्यों नहीं की गई।

वहीं, निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता और घटिया गुणवत्ता पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए गांव के सरपंच और ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन का कहना है कि भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद मृत छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अभी तक बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं किया है। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई और शासन द्वारा उचित मुआवजा घोषित नहीं किया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

thetarget365

thetarget365

Writer & Blogger

All Posts

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Breaking
  • End Year 2025
  • T20 World Cup 2026
  • Take
  • Top News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • नौकरी/ शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • बलोद
    • बलोदाबाजार-भाटापारा
    • बस्तर
    • बेमेतरा
    • बीजापुर
    • बिलासपुर
    • दंतेवाड़ा
    • रायपुर
    • सुकमा
    • सरगुजा
    • रायगढ़
    • नारायणपुर
    • सूरजपुर
    • बलरामपुर
    • जशपुर
    • कोरिया
    • कोरबा
    • धमतरी
    • कांकेर
    • गरियाबंद
    • दुर्ग
    • खैरागढ़
    • जांजगीर-चांपा
    • बलरामपुर-रामानुजगंज
    • कवर्धा
    • GPM
    • राजनांदगांव
    • महासमुंद
    • जगदलपुर
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    •   Back
    • ट्रेंड
    • Thetarget365
    • पशु-पक्षी
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    •   Back
    • तेलंगाना
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
    • त्रिपुरा
    • असम
    • अरुणाचल प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • आंध्र प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • ओडिशा
    • मणिपुर
    • केरल
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • मेघालय
    • मिजोरम
    • नगालैंड
    • सिक्किम
    •   Back
    • सोशल मीडिया

© 2025 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Designed By Best News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.