71st National Film Awards 2025: 23 सितंबर 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान और प्रतिभाशाली अभिनेता विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया। खास बात यह रही कि दोनों कलाकारों ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार संयुक्त रूप से साझा किया, जिससे सिनेमा प्रेमियों के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया।
33 वर्षों के शानदार करियर में पहली बार शाहरुख खान को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान एटली निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में दमदार अभिनय के लिए दिया गया। ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए भारत में 640 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1160 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया था।
शाहरुख के इस सम्मान को लेकर उनके फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और देशभर में फैंस जश्न मना रहे हैं। उनके लिए यह अवॉर्ड एक लंबे इंतजार का सुखद अंत है, जो उनकी तीन दशक की मेहनत का फल है।
विक्रांत मैसी को यह सम्मान फिल्म ’12वीं फेल’ में उनके सशक्त और संवेदनशील अभिनय के लिए मिला। फिल्म की कहानी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों की जद्दोजहद को दर्शाती है। विक्रांत के अभिनय ने न केवल आलोचकों बल्कि आम दर्शकों का भी दिल जीत लिया।
‘12वीं फेल’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला, जिससे यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई। महज 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 70 करोड़ की कमाई की और कंटेंट सिनेमा की ताकत को फिर से साबित किया।
यह दोनों ही कलाकारों के करियर का सबसे बड़ा सम्मान है। जहां शाहरुख खान के लिए यह नेशनल अवॉर्ड उनके अभिनय कौशल की सरकारी मान्यता है, वहीं विक्रांत मैसी के लिए यह पुरस्कार उनके संघर्ष और समर्पण का प्रमाण है।
इस मौके पर दोनों एक्टर्स के परिवार वाले और प्रशंसक बेहद खुश नजर आए। अवॉर्ड्स की घोषणा अगस्त में हुई थी, तभी से सोशल मीडिया पर इनके जीत की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सच साबित हुईं।71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह ने इस साल भारतीय सिनेमा को दो ऐसे कलाकार दिए हैं जिनकी मेहनत और लगन को अब आधिकारिक तौर पर सम्मानित किया गया है। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी की ये जीत न केवल उनके करियर की ऊंचाई को दर्शाती है, बल्कि उन सभी कलाकारों को प्रेरणा देती है जो सिनेमा में गुणवत्ता और ईमानदारी को प्राथमिकता देते हैं।
Azam Khan Message: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने…
Balrampur Opium Farming: बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती की शिकायतों और राजस्व विभाग…
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वन्यजीव प्रेमियों को विचलित करने वाली एक हृदयविदारक…
Durg Police Brutality: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाला…
Meta Layoffs 2026: दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) से एक…
Aamir Khan Birthday: भारतीय सिनेमा के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने 14 मार्च 2024 को…
This website uses cookies.