Thetarget365

82 वर्षीय महिला का रुक जाता था पेशाब, दूरबीन जांच हुई तो हैरान रह गए चिकित्सक एवं स्टाफ

बिना किसी चीरे के पेशाब की थैली से निकाली गई सौ से अधिक पथरी

अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर में रहने वाली 82 वर्षीय महिला बार-बार पेशाब रुक जाने से कई वर्षों से परेशान थी। घर वालों ने भी अक्सर देखा था कि महिला के पेशाब से कुछ रेत जैसा पदार्थ निकलता है। इन शिकायतों के साथ महिला शहर में कई अस्पतालों में भटकती रही और फिर किसी ने उसे यूरोलॉजिस्ट की सुविधा वाले लेजर हॉस्पिटल के बारे में बताया।

जहां पर महिला की जांच की गई तो पता चला की पथरी की बीमारी के साथ-साथ में उसकी बच्चेदानी भी अपनी जगह से भी सरककर योनि मार्ग से नीचे बाहर आ गई है । लेजर हॉस्पिटल में महिला का सफल बच्चेदानी का ऑपरेशन बिना किसी चीज फाड़ के डॉक्टर अपेक्षा सिंह द्वारा किया गया।

इसी आपरेशन के साथ ही जब उसके पेशाब के रास्ते की दूरबीन जांच की गई तो उसमें सैकड़ो की संख्या में पथरी को देखकर डॉक्टर एवं स्टाफ हैरान हो गए। यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर योगेन्द्र सिंह गहरवार के संभाग में सेवा और दक्षता का लाभ महिला को मिला। अत्याधुनिक पीसीसीएलटी पद्धति से महिला के पथरी को दूरबीन के द्वारा देखते हुए वायु के दबाव से खींच लिया गया।

जिससे महिला को बिना किसी चीर फाड़ के सभी पथरियों से मुक्ति मिल गई। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अपेक्षा सिंह एवं यूरोलॉजिस्ट डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार ने महिला के स्वास्थ्य लाभ पर संतोष जताया है।

डा. योगेंद्र सिंह गहरवार ने बताया सरगुजा के दुर्गम और आदिवासी पहाड़ी इलाके में बुजुर्गों की, जिनकी अक्सर आर्थिक स्थिति भी खराब रहती है और उनकी यूरोलॉजी सेवा के लिए कोई अन्य विकल्प भी अंबिकापुर में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लेज़र हॉस्पिटल, हमारे स्टाफ, और हम चिकित्सक उनके सेवा के माध्यम बन पा रहे हैं यह बहुत संतोष देता है।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

7 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

7 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

7 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

8 hours ago

This website uses cookies.