छत्तीसगढ़

लंबे समय से पदस्थ सरगुजा में 83 पटवारियों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Patwari Transfer : कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) Surguja district द्वारा जिले में बड़े पैमाने पर पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक दक्षता, कार्यों के बेहतर संपादन और लोकहित को ध्यान में रखते हुए जारी इस आदेश के तहत 83 पटवारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। स्थानांतरित पटवारियों को 23 फरवरी 2026 के अपरान्ह की स्थिति में एकतरफा भारमुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे उसी तिथि तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। बता दें ये पटवारी लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे।

साथ ही, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर पर हल्का आवंटन सुनिश्चित करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पृथक तहसील में पदस्थापना के मामलों में जिला कार्यालय से पूर्व अनुमोदन आवश्यक होगा।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

38 minutes ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

46 minutes ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

2 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

2 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

2 hours ago

This website uses cookies.