अंबिकापुर @thetarget365 आठवां गतका नेशनल चैंपियनशिप पंजाब के संगरूर में 24 से 27 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ टीम भी इस नेशनल में प्रतियोगिता में भाग ले रही है। टीम में सरगुजा जिले से 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें सरगुजा जिले से बालक वर्ग में रजत सिंह, अभिषेक शर्मा, आयुष्मान एवं बालिका वर्ग में सुस्मिता, सरिता, नैन्सी, नंदिता, कशिश, सुमन शामिल हैं। टीम के साथ सरगुजा से कृष्ण एक्का रवाना होंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में गतका खेल के बढ़ावा के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सरगुजा के 9 खिलाड़ी गतका प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्य से मिला कर 3000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ गतका संघ की प्रदेश अध्यक्ष सिमरन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम का सिलेक्शन ट्रायल एंड चैंपियनशिप किया गया, इसमें से 80 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। नेशनल के दौरान क्वालीफाई खिलाड़ी नेशनल गेम्स और खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करेंगे। चयनित सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देने के लिए इंजीनियर सोमनाथ सिंह, सरगुजा गतका संघ से मनोनीत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह टुटेजा, आकाश दीप सेठी, अमितेश पाण्डेय, पपिन्दर सिंह, खुशबु गुप्ता, प्रियंका पैकरा, प्रज्ञा मिश्रा, रागिनी अगरिया सहित अन्य रेलवे स्टेशन अंबिकापुर पहुंचे।
Sakti Vedanta Tragedy: सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने…
Newborn Death MCB District : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से चिकित्सा लापरवाही का एक…
Vivo Y600 Pro Leak : स्मार्टफोन जगत की दिग्गज कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने लोकप्रिय…
131st Constitutional Amendment Bill Failed : भारतीय संसदीय इतिहास में शुक्रवार का दिन अत्यंत गहमागहमी…
BPSC TRE 4.0 Update: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए…
Strait of Hormuz Update : दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, होर्मुज…
This website uses cookies.