Stock Market Today : सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा, जबकि आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिला। एचडीएफसी बैंक और एसबीआई ने बाजार को शुरुआती मजबूती दी।
शेयर बाजार में बैंकिंग शेयरों की चमक, IT Stocks में गिरावट
सोमवार के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग सेक्टर निवेशकों के आकर्षण का केंद्र रहा। एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके विपरीत आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर कमजोर शुरुआत के साथ खुले।

81,000 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने भी दिखाई मजबूती
सोमवार को बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 327.89 अंकों यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,327.29 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 90 अंकों यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,076.40 के स्तर पर पहुंचकर खुला।गौरतलब है कि रविवार, 8 नवंबर को दिवाली के अवसर पर आयोजित विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। ऐसे में सोमवार को बाजार की सकारात्मक शुरुआत ने निवेशकों का ध्यान खींचा।

सेंसेक्स की 17 कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट
शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी के बावजूद सेंसेक्स की सभी कंपनियों में खरीदारी नहीं दिखाई दी। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू करते नजर आए।दूसरी ओर, निफ्टी 50 में 50 कंपनियों में से 26 शेयरों ने बढ़त के साथ शुरुआत की। 22 कंपनियों के शेयर नुकसान में खुले, जबकि दो कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
HDFC Bank और SBI के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
सोमवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा। इसके शेयरों में 1.54 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.47 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।कोटक महिंद्रा बैंक में 0.48 प्रतिशत, इंडिगो में 0.46 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में 0.34 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.30 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।ट्रेंट के शेयरों में 0.10 प्रतिशत, टाइटन और एनटीपीसी में 0.08-0.08 प्रतिशत, जबकि टाटा स्टील में 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी रही।

HCL Tech, Infosys और TCS के शेयरों में बड़ी गिरावट
बैंकिंग शेयरों में तेजी के उलट आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। एचसीएल टेक के शेयर 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले और सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे कमजोर प्रदर्शन किया।इन्फोसिस के शेयरों में 1.71 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.69 प्रतिशत और टीसीएस में 1.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा भारती एयरटेल 1.04 प्रतिशत और पावरग्रिड 0.88 प्रतिशत नुकसान के साथ खुले।
इन बड़ी कंपनियों के शेयर भी लाल निशान में खुले
शुरुआती कारोबार में आईटीसी के शेयर 0.79 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.72 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 0.70 प्रतिशत गिरावट के साथ खुले। एटरनल और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.59-0.59 प्रतिशत की कमजोरी रही।
मारुति सुजुकी के शेयर 0.57 प्रतिशत, बीईएल 0.52 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.49 प्रतिशत गिरकर खुले। वहीं, अडाणी पोर्ट्स में 0.42 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 0.39 प्रतिशत और सन फार्मा में 0.11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।इस तरह सोमवार के शुरुआती कारोबार में बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों ने बाजार को मजबूती दी, जबकि आईटी और कुछ अन्य बड़े सेक्टरों में बिकवाली ने तेजी को सीमित रखा।


