Punjab Elections 2026 : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति का गठन करते हुए वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह को इसकी कमान सौंपी है। इस समिति में पार्टी के कई मौजूदा और पूर्व वरिष्ठ नेताओं, सांसदों तथा पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, चुनाव से पहले बनाई गई यह समिति उम्मीदवारों के चयन, चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
परगट सिंह की अध्यक्षता में दिग्गज नेताओं को मिली जगह
कांग्रेस की नई प्रदेश चुनाव समिति में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, पूर्व उपमुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी समिति में जगह दी गई है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद मनीष तिवारी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी और किशोरी लाल शर्मा भी इस टीम का हिस्सा बनाए गए हैं। इन नेताओं के अनुभव और राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए समिति को आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

केसी वेणुगोपाल ने जारी की समिति गठन की जानकारी
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समिति के गठन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश चुनाव समिति बनाने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान कर दी है।
इस समिति में विजय इंदर सिंगला, शमशेर सिंह ढुल्लो, सुखपाल सिंह खैरा, शेर सिंह घुबाया, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह दन्नू, राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह और ओम प्रकाश सोनी को भी शामिल किया गया है।

पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस की ओर से गठित समिति में संतोष चौधरी, मालती थापर, राणा कंवर पाल सिंह, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी, ब्रह्म मोहिंद्रा और रजिया सुल्ताना को भी जगह दी गई है। इनके अलावा तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कंगड़ और बलबीर सिंह सिद्धू भी समिति में शामिल हैं।
पार्टी ने साधु सिंह धर्मसोत, रणदीप सिंह नाभा, अवतार हेनरी, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लड्डी, संदीप सिंह संधू, अजीत इंदर सिंह मोफर और इमैनुएल नाहर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस तरह समिति में पंजाब कांग्रेस के कई अनुभवी चेहरों को एक साथ लाने की कोशिश की गई है।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति अहम
पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में कांग्रेस का प्रदेश चुनाव समिति का गठन करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समिति के जरिए पार्टी चुनावी मुद्दों को तय करने, संभावित उम्मीदवारों पर विचार करने और विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में काम कर सकती है।अब देखना होगा कि परगट सिंह की अगुवाई वाली यह टीम पंजाब में कांग्रेस की चुनावी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाती है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को कितना फायदा मिलता है।
Read More : Rajnath Singh Japan Visit: भारत का रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर, जापान के साथ बढ़ेगा सैन्य सहयोग

