अंबिकापुर @thetarget365 भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए चंपा देवी पावले को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, कोरिया जिले की जिम्मेदारी देवेंद्र तिवारी को सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। चंपा देवी और देवेंद्र तिवारी ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस निर्णय को आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं की नियुक्ति से पार्टी में नए जोश की उम्मीद है।