सूरजपुर @thetarget365 जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 में हुए त्रिकोणीय चुनावी संघर्ष में पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। मोनिका सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिवंगत पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को लगभग 3,000 वोटों के अंतर से हराया।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह भी मैदान में थे, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से मोनिका सिंह और सतवंत सिंह के बीच रहा। आखिरकार, मोनिका सिंह ने मतदाताओं का विश्वास जीतते हुए क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
इस जीत के साथ ही क्षेत्र में मोनिका सिंह के राजनीतिक करियर की मजबूत शुरुआत हुई है। वहीं, इस चुनाव परिणाम को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिए भी अहम माना जा रहा है।