India vs England : ओवल में इतिहास रच गई टीम इंडिया, ग्लैंड को ओवल में 6 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

India vs England : ओवल टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। 6 रन से मिली इस रोमांचक जीत में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नायक बनकर उभरे। सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके और मैच में कुल 9 विकेट लेकर भारत को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म किया।

ads

सिराज ने आखिरी दिन तोड़ा इंग्लैंड का सपना

मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन और भारत को 4 विकेट की जरूरत थी। ओवरटन ने दो चौकों से दिन की शुरुआत धमाकेदार की, लेकिन सिराज ने जेमी स्मिथ और ओवरटन को लगातार ओवरों में आउट कर मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जॉश टंग को बोल्ड कर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिराया।

Adst

वोक्स-एटकिंसन की जोड़ी ने डराया, लेकिन सिराज ने दिलाई जीत

अंतिम जोड़ी में गस एटकिंसन और एक हाथ से बैटिंग करने आए क्रिस वोक्स ने भारत की सांसें रोक दीं। दोनों ने मिलकर स्कोर को 367 तक पहुंचा दिया, लेकिन सिराज ने एटकिंसन को बोल्ड कर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत को जीत मिली और सिराज ने इस सीरीज में सर्वाधिक 23 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज बनने का दावा भी मजबूत किया।

ब्रूक और रूट की शतकीय साझेदारी ने बढ़ाया तनाव

मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने 50/1 से पारी आगे बढ़ाई। सिराज और प्रसिद्ध ने जल्द ही डकेट और पोप को आउट कर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया था। लेकिन इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने 195 रन की साझेदारी कर मैच को भारत से दूर धकेल दिया। इस दौरान ब्रूक ने अपना दूसरा और रूट ने तीसरा शतक इस सीरीज में जमाया।

सिराज की एक गलती महंगी पड़ सकती थी

जब ब्रूक 19 रन पर थे, प्रसिद्ध की गेंद पर सिराज ने कैच तो पकड़ा लेकिन उनका पैर बाउंड्री से टकरा गया और ब्रूक को जीवनदान मिल गया। इसी मौके का फायदा उठाकर ब्रूक ने शतक जड़ दिया और इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया।

Adst

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई वापसी

मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब प्रसिद्ध ने दो ओवरों में जैकब बैथेल और रूट को आउट कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर एक समय 332/4 था, जो अचानक 337/6 हो गया। बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म हुआ लेकिन भारत को पांचवें दिन जीत की पूरी उम्मीद मिल चुकी थी।

सीरीज में भारत ने दिखाई दमदार वापसी

पहले टेस्ट में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी की और सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। सिराज की गेंदबाज़ी, शुभमन की कप्तानी और युवाओं की परिपक्वता ने यह दिखा दिया कि टीम इंडिया अब किसी भी हालात में लड़ने को तैयार है।

Read More  : CRPF jawan crime : पत्नी का सिर काटकर हत्या करने के बाद खुद न्यूज चैनल पहुंचा CRPF कांस्टेबल, बताया पूरा मामला

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.