MCB News : हर वर्ष की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन नव युवक यादव सेवा समिति, जिला एमसीबी के द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।



सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पारंपरिक धरातल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दर्शकों ने जमकर उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही नगरभर में आकर्षक रथ यात्रा भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच निकली यात्रा में पूरे नगर का माहौल कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में भाईचारा और धार्मिक आस्था मजबूत होती है।










