Dantewada crime : दंतेवाड़ा में सनसनीखेज मामला: महिला के प्राइवेट पार्ट में केमिकल डालकर हत्या की कोशिश, पति-पत्नी गिरफ्तार

Dantewada crime : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक महिला के प्राइवेट पार्ट में केमिकल डालकर उसकी हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शख्स ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी पर यह हमला किया था। पुलिस के अनुसार, वारदात में आरोपियों ने पहले गमछे से महिला का गला दबाया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर ठोस वस्तु से वार किया और उसके अंदर केमिकल डाल दिया। घटना के बाद आरोपी दंपती प्रार्थी बनकर पुलिस को लगातार गुमराह करते रहे।

ads

दूसरी पत्नी थी पीड़िता

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि पीड़ित महिला आरोपी लखमा कुंजाम की दूसरी पत्नी थी। लखमा ने अपनी पहली पत्नी कुमे कुंजाम के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त को पीड़िता किरंदुल थाने पहुंची थी और शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 9 अगस्त की रात को जब वह अपने घर में अकेली सो रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में कोई वस्तु डाल दी। इस एफआईआर के दौरान आरोपी पति-पत्नी भी खुद को पीड़िता का समर्थन करने वाले बताकर पुलिस को भ्रमित कर रहे थे।

Adst

बयान बदलने पर टूटा राज

जांच के दौरान जब पुलिस ने आरोपी दंपती से पूछताछ की तो उन्होंने बार-बार अपने बयान बदले। इससे पुलिस को शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर सच सामने आ गया। दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने यह हमला मिलकर किया था।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता अपनी जमीन किसी और को खेती के लिए देती थी और आरोपी पति को अपने पास आने भी नहीं देती थी। इसी बात से नाराज होकर लखमा ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

मृत समझकर छोड़ गए आरोपी

योजना के तहत दोनों ने महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद ठोस वस्तु से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और केमिकल डाल दिया। पीड़िता की हालत गंभीर थी, लेकिन उसे मृत समझकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

Read More  : Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पहला विदेश दौरा, जापान और साउथ कोरिया में निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर फोकस

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.