Rajasthan Dowry Case : राजस्थान में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने बेटी संग खुद को लगाई आग, सुसाइड नोट में किया खुलासा

Rajasthan Dowry Case :  दहेज की लालच ने एक और जिंदगी छीन ली। जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र के सरनाडा गांव में एक शिक्षिका विवाहिता संजू बिश्नोई ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अपनी 4 वर्षीय बेटी यशस्वी के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। इस हृदयविदारक घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ads

सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें संजू बिश्नोई ने अपने पति दिलीप बिश्नोई, सास, ससुर, ननद और एक अन्य व्यक्ति गणपत सिंह पर लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के अनुसार, संजू को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

Adst

स्कूल से लौटकर बेटी संग दी जान

संजू बिश्नोई पेशे से एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद उन्होंने अपने घर में बेटी के साथ खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पास के ग्रामीणों ने घर से धुआं उठता देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ससुराल वाले मौके पर पहुंचे।

इलाज के दौरान मां की मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्ची यशस्वी को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं गंभीर रूप से झुलसी संजू ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटी के शव मायके पक्ष को सौंप दिए गए। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने पति दिलीप बिश्नोई, सास, ससुर, ननद और गणपत सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस जांच में जुटी है। गणपत सिंह की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

Adst

दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज की भयावह सच्चाई को उजागर किया है। एक शिक्षित महिला, जो समाज को सशक्त बनाने में लगी थी, जब खुद को और अपनी बेटी को मौत के हवाले करने पर मजबूर हो जाए, तो यह एक चिंताजनक सामाजिक संदेश है।

Read More : Vishnudeo Sai Korea Visit: सीएम विष्णुदेव साय का विदेश दौरा, साउथ कोरिया में इन्वेस्टर्स से करेंगे मुलाकात

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.