Sukma Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का तांडव, पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या

Sukma Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बार फिर नक्सली हिंसा की दर्दनाक घटना सामने आई है। नक्सलियों ने केरलापाल थाना क्षेत्र के सिरसट्टी पंचायत अंतर्गत नंदा पारा में दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है। नक्सलियों ने उन पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।

ads

पुलिस मुखबिरी का आरोप बना जानलेवा

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से मिली है। पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है और शवों की बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ads

नक्सली हिंसा का सिलसिला थमता नहीं

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब हाल ही में नक्सलियों द्वारा बीजापुर जिले में भी एक युवक की हत्या की गई थी। 28 अगस्त को 27 वर्षीय सुरेश कोरसा को उसके गांव मनकेली पटेलपारा से अगवा कर अंधेरे में मार डाला गया था। उस पर भी पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया गया था।

शिक्षादूत भी नहीं बचे निशाने से

2025 में नक्सलियों का आतंक शिक्षकों तक भी पहुंच चुका है। अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या हो चुकी है, जिनमें 5 बीजापुर और 4 सुकमा जिले के हैं। सभी मामलों में मुखबिरी का आरोप नक्सलियों ने लगाया है। यह घटनाएं दर्शाती हैं कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आम नागरिकों के लिए जान का खतरा बना हुआ है।

25 साल में 1820 से ज्यादा हत्याएं

छत्तीसगढ़ के गठन (2000) से लेकर अब तक के 25 वर्षों में नक्सलियों ने बस्तर संभाग में 1820 से ज्यादा हत्याएं की हैं। इनमें आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि, शिक्षक और सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा हत्याएं बीजापुर जिले में दर्ज की गई हैं।

सुकमा की ताज़ा घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन आज भी कितना असुरक्षित है। ग्रामीणों पर बार-बार मुखबिरी के नाम पर हिंसा करना नक्सलियों की कायरता को दर्शाता है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के सामने यह एक बड़ी चुनौती है कि आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।

Read More  : Peter Navarro India: पीटर नवारो का भारत पर तीखा हमला, SCO समिट में मोदी की भागीदारी को बताया ‘शर्मनाक’

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.