संभाग स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शिक्षक दिवस पर खेल गुरुओं का सम्मान, मोहनपुर और बृजनगर की टीम ने दर्ज की जीत

Football tournament : गांधी स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार, 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस विशेष रहा। जिला फुटबॉल संघ सरगुजा की ओर से मल्टीपरपज स्कूल के सेवानिवृत्त व्याख्याता महेन्द्र सिंह तथा फुटबॉल जगत में गुरु माने जाने वाले राम बहादुर लाम्बा को संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमानंद तिग्गा द्वारा साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों दिग्गजों का स्वागत किया। दिन के पहले मैच में नव युवक क्लब मोहनपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफ.सी. राता को 4–0 से हराया। मोहनपुर ने पहले हाफ में 2 गोल कर बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में भी दबदबा कायम रखते हुए दो और गोल दाग दिए। दूसरे मुकाबले में न्यू बॉयज क्लब बृजनगर (लटोरी) ने सधी हुई रणनीति के दम पर आदिवासी क्लब डकवा को 2–1 से मात दी। पहले हाफ में बृजनगर ने 1–0 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। हालांकि अंतिम क्षणों में डकवा ने एक गोल कर अंतर घटाया, लेकिन जीत बृजनगर के नाम रही। आज के मैचों का संचालन निर्णायक दल में राम बहादुर लाम्बा, दिनेश तिर्की, आयुष, अंकुश, विकास सिंह, धनंजय सिंह, प्रेमानंद तिग्गा, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, ललित किशोर, विनोद सिंह और मंगल शामिल रहे। कल का मैच कल 6 सितम्बर को पहला मैच एफ.सी. सत्तीपारा बनाम सेंट जॉन स्कूल अंबिकापुर तथा दूसरा मैच फुटबॉल क्लब घघरी बनाम एफ.सी. रेवापुर के बीच खेला जाएगा।

Football tournament : गांधी स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार, 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस विशेष रहा। जिला फुटबॉल संघ सरगुजा की ओर से मल्टीपरपज स्कूल के सेवानिवृत्त व्याख्याता महेन्द्र सिंह तथा फुटबॉल जगत में गुरु माने जाने वाले राम बहादुर लाम्बा को संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमानंद तिग्गा द्वारा साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों दिग्गजों का स्वागत किया।

ads
Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरदिन के पहले मैच में नव युवक क्लब मोहनपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफ.सी. राता को 4–0 से हराया। मोहनपुर ने पहले हाफ में 2 गोल कर बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में भी दबदबा कायम रखते हुए दो और गोल दाग दिए।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरदूसरे मुकाबले में न्यू बॉयज क्लब बृजनगर (लटोरी) ने सधी हुई रणनीति के दम पर आदिवासी क्लब डकवा को 2–1 से मात दी। पहले हाफ में बृजनगर ने 1–0 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। हालांकि अंतिम क्षणों में डकवा ने एक गोल कर अंतर घटाया, लेकिन जीत बृजनगर के नाम रही।

आज के मैचों का संचालन निर्णायक दल में राम बहादुर लाम्बा, दिनेश तिर्की, आयुष, अंकुश, विकास सिंह, धनंजय सिंह, प्रेमानंद तिग्गा, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, ललित किशोर, विनोद सिंह और मंगल शामिल रहे।

कल का मैच

कल 6 सितम्बर को पहला मैच एफ.सी. सत्तीपारा बनाम सेंट जॉन स्कूल अंबिकापुर तथा दूसरा मैच फुटबॉल क्लब घघरी बनाम एफ.सी. रेवापुर के बीच खेला जाएगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst