गणेश विसर्जन के जुलूस में घुसी कार, मासूम की मौत, कई घायल

Sitapur News : गणेश विसर्जन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब श्रद्धालुओं की भीड़ में अचानक एक कार की स्पीड बढ़ गई। हादसा सीतापुर के आमाटोली गांव में हुआ, जहां गणेश विसर्जन के लिए निकले जुलूस के बीच कार के अनियंत्रित होकर घुसने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 10 वर्षीय मासूम रितेश पैंकरा की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विसर्जन यात्रा के साथ चल रही एक कार अचानक तेज रफ्तार में भीड़ की ओर बढ़ गई। कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल रितेश को अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गाड़ी मालिक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विसर्जन यात्रा के दौरान कार भी जुलूस के साथ चल रही थी। अचानक ड्राइवर से नियंत्रण बिगड़ गया और एक्सीलेटर दब जाने से कार अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद आमाटोली समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Sitapur News : गणेश विसर्जन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब श्रद्धालुओं की भीड़ में अचानक एक कार की स्पीड बढ़ गई। हादसा सीतापुर के आमाटोली गांव में हुआ, जहां गणेश विसर्जन के लिए निकले जुलूस के बीच कार के अनियंत्रित होकर घुसने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 10 वर्षीय मासूम रितेश पैंकरा की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए।

ads

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विसर्जन यात्रा के साथ चल रही एक कार अचानक तेज रफ्तार में भीड़ की ओर बढ़ गई। कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल रितेश को अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Adst

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गाड़ी मालिक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विसर्जन यात्रा के दौरान कार भी जुलूस के साथ चल रही थी। अचानक ड्राइवर से नियंत्रण बिगड़ गया और एक्सीलेटर दब जाने से कार अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद आमाटोली समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst