PM Modi Chhattisgarh Visit: 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, 1 नवंबर को देंगे कई सौगातें

PM Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ में इस बार राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे और 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और कई अहम सौगातें देंगे।

ads

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। बैठक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थलों की तैयारी और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

ads

नवा रायपुर में होगा नए विधानसभा भवन का लोकार्पण

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को सुबह 11 से 12 बजे के बीच नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ने का कार्य करेगा।

सीएम साय ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को सफल और स्मरणीय बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से तैयारियों को अंतिम रूप दें, ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।

उच्चस्तरीय बैठक में कई दिग्गज हुए शामिल

इस अहम बैठक में डिप्टी सीएम व खेल मंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, प्रबोध मिंज, भावना बोहरा, अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, डीजीपी अरुण देव गौतम और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ को मिलेंगी विकास की नई सौगातें

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान राज्य को विकास की कई नई सौगातें मिलने की संभावना है। राज्य स्थापना दिवस पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को कई नई योजनाओं का तोहफा दे सकती हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीजीपी अरुण देव गौतम के अनुसार, सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं।

Read More: Google Gemini Nano Banana AI Tool से फ्री में इमेज बनाना हुआ मुश्किल, जानिए नई डेली लिमिट और कब लगेगा चार्ज

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.